टीवी की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह, बॉलीवुड डायरेक्टर फराह खान और एक्ट्रेस रवीना टंडन के फैंस के लिए बुरी खबर है। दरअसल इन तीनों के खिलाफ पंजाब के अमृतसर में FIR दर्ज करवाई गई है। खबरों से पता चला है कि इन तीनों पर FIR इसलिए दर्ज की गई क्योंकि इन्होंने धार्मिक भावनाओं को भड़काया है।
जी हां,फराह, भारती और रवीना पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया गया है।
26 Dec, 2019 12:19 AMबॉलीवुड तड़का टीमः टीवी की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह, बॉलीवुड डायरेक्टर फराह खान और एक्ट्रेस रवीना टंडन के फैंस के लिए बुरी खबर है। दरअसल इन तीनों के खिलाफ पंजाब के अमृतसर में FIR दर्ज करवाई गई है। खबरों से पता चला है कि इन तीनों पर FIR इसलिए दर्ज की गई क्योंकि इन्होंने धार्मिक भावनाओं को भड़काया है।
जी हां,फराह, भारती और रवीना पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया गया है।
तीनों पर आरोप है कि इन्होंने एक प्राइवेट वेब और यूट्यूब चैनल के लिए बनाए गए एक कॉमेडी प्रोग्राम में ईसाई धर्म के शब्द का प्रयोग किया है।
FIR में कहा गया है कि ईसाई धर्म में इस्तेमाल होने वाले शब्द का इन तीनों ने प्रोग्राम में इस्तेमाल किया है और यह सीधा धर्म का अपमान है। तो अब कुल मिलाकर देखा जाए तो आने वाले वक्त में इन तीनों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।