main page

आशिक मिजाज कार्तिक का 'पति पत्नी और वो' में होगा एेसा लुक, भूमि-अनन्या संग लड़ाएंगे इश्क

Updated 05 February, 2019 12:08:13 PM

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म ''पति पत्नी और वो'' में नजर आने वाले है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर लीड रोल में है। कुछ दिनों पहले ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है। अब इस फिल्म में कार्तिक का कैसा लुक होगा वो रिवील हो गया है। दरअसल, कार्तिक ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह बेहद ही सिंपल अंदाज में नजर आ रहे है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म 'पति पत्नी और वो' में नजर आने वाले है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर लीड रोल में है। कुछ दिनों पहले ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है। अब इस फिल्म में कार्तिक का कैसा लुक होगा वो रिवील हो गया है। दरअसल, कार्तिक ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

 

Bollywood Tadka

 

इसमें वह बेहद ही सिंपल अंदाज में नजर आ रहे है। फिल्म में वह  चिंटू त्यागी के किरदार में होंगे। कार्तिक फिल्म पति पत्नी और वो में एक्टर संजीव कुमार के किरदार में दिखाई देंगे। कार्तिक का चिंटू त्यागी यह किरदार लखनऊ के एक व्यक्ति का होगा जोकि आशिक मिजाज होता है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा- ‘मिलिए लखनऊ के चिंटू त्यागी जी से, समर्पित, आशिक मिजाज।'

 

 

जानकारी के लिए बता दें कि 70 के दशक में रिलीज हुई फिल्म की यह रीमेक है। इस फिल्म में संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता सिन्हा लीड रोल में दिखाई दिए थे। दर्शकों ने इस फिल्म के उस दौरान में काफी पसंद किया था।


 

: Konika

Pati Patni Aur Woh hindi newskartik aryan hindi newsbhumi pednekar hindi newsananya pandey hindi newsfirst lookBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...