main page

क्रैकडाउन सीजन 2 में आर्मी ऑफिसर के किरदार में नज़र आएंगी वलूशा डी सूज़ा, शेयर किया फर्स्ट लुक

Updated 01 February, 2022 05:48:47 PM

वलूशा डी सूज़ा जल्द ही क्रैकडाउन सीजन 2 में नजर आएंगी हालही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने किरदार का फर्स्ट लुक शेयर किया जिसने उनके फैंस की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। क्रैकडाउन सीजन 1 में वलुशा के दमदार परफॉर्मेंस की सभी ने जमकर तारीफ की थी। आपको बता दें कि वे इस सीरिज में गरिमा कालरा के किरदार में नजर आएंगी जो एक आर्मी ऑफिसर हैं। उनके द्वारा शेयर किया गया फर्स्ट लुक इस बात की ओर इशारा करता है कि वे निश्चित रूप से  इस शो में एक दमदार चरित्र चित्रित कर रही हैं। अपनी दमदार परफॉ

बॉलीवुड तड़का टीम. वलूशा डी सूज़ा जल्द ही क्रैकडाउन सीजन 2 में नजर आएंगी हालही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने किरदार का फर्स्ट लुक शेयर किया जिसने उनके फैंस की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Waluscha De Sousa (@waluschaa)

क्रैकडाउन सीजन 1 में वलुशा के दमदार परफॉर्मेंस की सभी ने जमकर तारीफ की थी। आपको बता दें कि वे इस सीरिज में गरिमा कालरा के किरदार में नजर आएंगी जो एक आर्मी ऑफिसर हैं। उनके द्वारा शेयर किया गया फर्स्ट लुक इस बात की ओर इशारा करता है कि वे निश्चित रूप से  इस शो में एक दमदार चरित्र चित्रित कर रही हैं। अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जानेवाली वलुशा अपनी स्माइल की वजह से भी लाखों दिलों पर राज कर रही हैं।

 

 


काम की बात करें तो वे बॉलीवुड वाला डांस और फिल्म अंतिम के चिंगारी सॉन्ग में नज़र आई थी। चिंगारी सॉन्ग में उनके जबरदस्त लावणी परफॉर्मेंस के लिए उन्हें खूब सराहा गया था। क्रैकडाउन 2 में उनके फर्स्ट लुक को देख एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। वे जल्द ही अब्बास मस्तान की पेंटहाउस और एस्केप लाइव में नज़र आएंगी।

Content Writer: suman prajapati

first lookWaluscha De Sousaarmy officerCrackdown Season 2Bollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...