एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में हर दिन नए-नए दावे किए जा रहे हैं। बिहार से आए सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही भाई-भतीजावाद का मुद्दा गर्म हो गया है। इस बीच बिगार के लोकगायक सुनील छैला बिहारी ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में एक्टर सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए।
29 Jun, 2020 04:46 PMमुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में हर दिन नए-नए दावे किए जा रहे हैं। बिहार से आए सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही भाई-भतीजावाद का मुद्दा गर्म हो गया है। इस बीच बिगार के लोकगायक सुनील छैला बिहारी ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में एक्टर सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए। सुनील छैला बिहारी ने यूट्यूब पर वीडियो पर शेयर कर आरोप लगाया है कि सुशांत को पिछले एक महीने से धमकियां मिल रही थी।
उन्होंने कहा-'पिछले कुछ महीने से लगतार धमकियां मिलने की वजह से सुशांत बहुत परेशान चल रहे थे। धमकियों का आलम यह था कि वह लगातार अपना मोबाइल सिम कार्ड बदल रहे थे। सुशांत ने एक महीने में करीब 50 बार सिम कार्ड चेंज किया था। सुनील छैला बिहारी ने आरोप लगाया कि सिम कार्ड बदलने के बाद भी धमकियों का आना बंद नहीं हुआ।
सुशांत के जिगरी दोस्त संदीप पर भी लगाए गंभीर आरोप
लोकगायक का आरोप है कि सुशांत के दोस्त संदीप सिंह हर बार नए सिम कार्ड का नंबर धमकी गैंग यानी सलमान खान एंड गैंग को बता देते थे। इसके बाद सलमान अपने गुंडों के माध्यम से सुशांत को कॉल करके धमकियां दिलवाते थे। इसी वजह से सुशांत ने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। सुनील छैला बिहारी का आरोप है कि संदीप सिंह जैसे एक्टर को लगता है कि जब तक उन्हें सलमान खान, करण जौहर, एकता कपूर जैसे लोगों का साथ नहीं मिलेगा वे कुछ नहीं कर पाएंगे।
इसलिए संदीप सुशांत की सारी जानकारी सलमान खान गैंग तक पहुंचाते थे। सूत्रों के हवाले से खबरें हैं कि मुंबई पुलिस की प्रारंभिक जांच में भी पता चला है कि सुशांत पिछले कुछ समय से लगातार सिम कार्ड बदल रहे थे। हालांकि इस पर अभी किसी पुलिस अधिकारी ने कुछ भी कहने से मना कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश किए जाने के बाद ही इन बातों का खुलासा किया जाएगा।
बता दें कि सुशांत ने 14 जून को अपने मुंबई के फ्लैट में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। सुशांत ने सुसाइड क्यों किया इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। एक्टर के घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। खबर है कि सुशांत 6 महीने से डिप्रेशन में थे।