main page

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सदमे में फैंस, अब तक चार बच्चों ने किया सुसाइड

Updated 20 June, 2020 12:48:56 PM

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वालों की संख्या हजारों से कहीं ज्यादा थी। 14 जून को उनकी मौत के बाद उनके फैंस को बड़ा सदमा लगा है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी फोटोज शेयर करके उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं तो कई पोस्ट के जरिए अन्य स्टार्स पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। वहीं कईयों ने तो उनके निधन की खबर के बाद खुद को भी दुनिया से अलविदा कह दिया।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वालों की संख्या हजारों से कहीं ज्यादा थी। 14 जून को उनकी मौत के बाद उनके फैंस को बड़ा सदमा लगा है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी फोटोज शेयर करके उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं तो कई पोस्ट के जरिए अन्य स्टार्स पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। वहीं कईयों ने तो उनके निधन की खबर के बाद खुद को भी दुनिया से अलविदा कह दिया।

Bollywood Tadka
रिपोर्ट्स के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद उनके चार फैंस ने भी सुसाइड करके अपनीं जिंदगी खत्म कर ली। 17 जून को 15 साल की एक बिहार की लड़की ने अंडमान और निकोबार में आत्महत्या कर ली।  खबर है कि वह सुशांत सिंह की मौत के बाद डिप्रेशन में चली गई थी और उसकी तरह ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  

Bollywood Tadka
इससे पहले पटना की रहने वाली एक लड़की ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वहीं उत्तर प्रदेश के बरेली में 10वीं क्लास की छात्रा ने सुसाइड कल लिया है। इनके अलावा बिहार के नालंदा में 10 साल के एक बच्चे ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सुनकर दुनिया से अलविदा कह दिया यानि सुसाइड कर लिया।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके फैंस की एक के बाद एक मौत की खबर से देश भर में शोक का माहौल है। 

  

Edited By: suman prajapati

Fourchildrencommitted suicidesushant singhdeathBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...