main page

बेरूत ब्लास्ट से दहला बॉलीवुड स्टार्स का दिल, प्रियंका से लेकर स्वरा ने पीड़ितों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

Updated 05 August, 2020 04:07:40 PM

मंगलवार को लेबनान की राजधानी बेरूत में बड़ा धमाका हुआ, जिसने लोगों का दिल दहला कर रख दिया। इस धमाके में बड़ी संख्या में लोग अपनी जान गंवा बैठे और हजारों की संख्या में लोग बुरी तरह से घायल भी हो गए। दुनिया को हिलाकर रख देने वाली इस घटना के बाद लोग सोशल मीडिया पर पीडितों के प्रति शोक व्यक्त कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड स्टार्स ने भी जान गंवा चुके और पीडितों के प्रति दुख जताया है।

बॉलीवुड तड़का टीम. मंगलवार को लेबनान की राजधानी बेरूत में बड़ा धमाका हुआ, जिसने लोगों का दिल दहला कर रख दिया। इस धमाके में बड़ी संख्या में लोग अपनी जान गंवा बैठे और हजारों की संख्या में लोग बुरी तरह से घायल भी हो गए। दुनिया को हिलाकर रख देने वाली इस घटना के बाद लोग सोशल मीडिया पर पीडितों के प्रति शोक व्यक्त कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड स्टार्स ने भी जान गंवा चुके और पीडितों के प्रति दुख जताया है।

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इस धमाके पर रिएक्शन देते हुए लिखा, ये बहुत भयावह है। खतरनाक. इस विस्फोट के हर पीड़ितों को मेरा प्यार और प्राथनाएं।
एक्टर फरहान अख्तर ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा,  जब आपका दिमाग जो आपकी आंखों ने देखा उस पर यकीन नहीं करना चाहे। बेरूत और वहां के लोग मेरी सोच में हैं।
स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया, भयावह और दिल दहला देने वाला! कल्पना नहीं कर सकते कि बेरूत की सड़कों पर कितनी बार तबाही और दर्द मचा होगा।
मौनी रॉय ने कहा, लेबनान में ये क्या हुआ?
इन स्टार्स के अलावा सेलिना जेलटी, निमरत कौर, भूमि पेडनेकर, आयशा टाकिया, जैसे कई सेलेब्स ने इस घटना को भयावह बताया है और पीडितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 


 


 

Edited By: suman prajapati

Priyanka chopraSwara bhaskarexpressedcondolencesvictimsBeirut blastBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...