बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल हाल ही में तीसरे बार पिता बने। उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने गुरुवार को बेटे को जन्म दिया है। अर्जुन और गैब्रिएला ने अब तक अपने बच्चे का कोई नाम नहीं रखा है। वहीं फैंस को बेबी बॉय की पहली तस्वीर का बेसब्री से इंतजार था। हाल ही में अर्जुन के बेटे की पहली तस्वी
20 Jul, 2019 08:49 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल हाल ही में तीसरे बार पिता बने। उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने गुरुवार को बेटे को जन्म दिया है। अर्जुन और गैब्रिएला ने अब तक अपने बच्चे का कोई नाम नहीं रखा है। वहीं फैंस को बेबी बॉय की पहली तस्वीर का बेसब्री से इंतजार था। हाल ही में अर्जुन के बेटे की पहली तस्वीर सामने आई है। गैब्रिएला ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की पहली तस्वीर शेयर की। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं।

एक तस्वीर में अर्जुन अपने बेटे को गोद में उठाए दिख रहे हैं। ये एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है, जिसमें बच्चे को चेहरा नहीं दिख रहा है, सिर्फ एक हाथ नजर आ रहा है। अर्जुन बेटे को गोदी में लिए उसकी तरफ निहारते हुए नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा दूसरी तस्वीर में अर्जुन एक बॉक्स में क्यूट टेडीबीयर लेकर पोज कर रहे हैं। वहीं तीसरी तस्वीर की बात करें तो इसमें गैब्रिएला ने ये भी बताया कि उन्हें थोड़ा चेंज चाहिए था, इसी के साथ उन्होंने अपने नए लुक को फोटो शेयर की है।

पहले जहां गैब्रिएला के बाल ब्लैक थे, वहीं अब उन्होंने ब्लॉन्ड हेयरकलर में तस्वीर शेयर की है। फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि जब से गैब्रिएला हॉस्पिटल में एडमिट हुई थी, तभी से पूरा परिवार उनके साथ ही था। हॉस्पिटल के बाहर अर्जुन के साथ उनकी दोनों बेटियों की भी तस्वीरें सामने आई थी।

बेटे के पैदा होने के बाद अर्जुन की बेटियां माहिका और मायरा नन्हें मेहमान से मिलने पहुंचीं थीं। अर्जुन के परिवार के अलावा गैब्रिएला के पैरेंट्स भी साउथ अफ्रीका से भारत पहुंचे थे।