''बिग बाॅस 13'' चाहे खत्म हो गया है लेकिन इसके कंटेस्टेंट हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। शो की मोस्ट फेवरेट जोड़ी शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला को आज भी लोग एक-साथ स्क्रीन पर देखने चाहते हैं। हर कोई इस जो़डी का दीवाना था। फैंस तो इस जोड़ी को सिडनाज नाम से बुलाते थे। वहीं फैंस के मन में इस जोड़ी को लेकर कई तरह के सवाल हैं। देखा जाए तो हर स्टारस के इंटरव्यू में इस जोड़ी को लेकर कोई ना कोई सवाल किया ही जाता है।
16 May, 2020 10:41 AMमुंबई: 'बिग बाॅस 13' चाहे खत्म हो गया है लेकिन इसके कंटेस्टेंट हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। शो की मोस्ट फेवरेट जोड़ी शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला को आज भी लोग एक-साथ स्क्रीन पर देखने चाहते हैं। हर कोई इस जो़डी का दीवाना था। फैंस तो इस जोड़ी को सिडनाज नाम से बुलाते थे। वहीं फैंस के मन में इस जोड़ी को लेकर कई तरह के सवाल हैं। देखा जाए तो हर स्टारस के इंटरव्यू में इस जोड़ी को लेकर कोई ना कोई सवाल किया ही जाता है।
जहां एक और ये जोड़ी अपने आप को सिर्फ एक-दूसरे का फ्रेंड बताती हैं। वहीं आम लोगों की तरह ही कई स्टार्स को भी ऐसा लगता है कि दोनों के बीच कुछ तो पक रहा है। हाल ही में पंजाबी सिंगर गैरी संद्धू ने शहनाज और सिद्धार्थ के रिश्ते को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसे सुन सिडनाद फैंस के चेहरे पर स्माइल आ जाएगी। दरअसल, बीते दिन जब सिंगर लाइव आया तो एक फैन ने उनसे शहनाज को लेकर एक सवाल किया। इश पर सिंगर ने कहा-' शहनाज बहुत अच्छी है। वो सिद्धार्थ की गर्लफ्रेंड हैं, मैंने तो यही सुना है। बाकी मुझे पता नहीं।'बाकी भग्वान को पता हो क्या है।' गैरी का ये वीडियो सोशल साइट पर धड़ले से वायरल हो रहा है। सिडनाज फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि बिग बॉस 13 में सिडनाज के बीच खट्टा मीठा रिश्ता देखने को मिला था। उनकी प्यार भरी नोंक-झोंक ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। देखते देखते सिडनाज लोगों की फेवरेट जोड़ी बन गई। शो में कई बार उनके बीच भयंकर लड़ाई भी हुई लेकिन कुछ समय नाराज रहने के बाद वे बात करने लग जाते।
काम की बात करें तो हाल ही में इस जोड़ी का म्यूजिक वीडियो 'भूला दूंगा' रिलीज हुआ। सिडनाज के इस रोमांटिक ट्रैक को दर्शन रावल की जादुई आवाज ने गाया। गाने को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इस साॅन्ग को अब तक 62 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वहीं शहनाज का हाल ही सिंगर जस्सी गिल के साथ कह गई साॅरी साॅन्ग आया है।