एक्ट्रेस गौहर खान और जैद दरबार शादी के बाद से लगातार चर्चा बने हुए हैं। गौहर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। फैंस से साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती ही रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जो खूब पसंद की जा रही हैं।
11 Jan, 2021 05:20 PMमुंबई. एक्ट्रेस गौहर खान और जैद दरबार शादी के बाद से लगातार चर्चा बने हुए हैं। गौहर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। फैंस से साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती ही रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जो खूब पसंद की जा रही हैं।
तस्वीरों में गौहर और जैद फैमिली के साथ नजर आ रहे है। ये तस्वीरें गौहर की दोस्त के घर पुणे की हैं। गौहर पति जैद के साथ पुणे दोस्त उषा काकड़े के घर पहुंची। जहां उनका शानदार स्वागत किया गया। तस्वीरों में गौहर की मां और बहन निगार खान भी नजर आ रही है। उषा के घर सभी ने मिलकर किया और बहुत खूबसूरत पल साथ में बिताए। इसी दौरान गौहर निऑन ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आ रही है।
जिसके साथ एक्ट्रेस ने पिंक कलर का ब्लाउज पहना हुआ है। एक्ट्रेस ने गोल्डन ज्वैलरी और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। गौहर इस लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है।
वहीं जैद भी ब्लू कुर्ते में हैंडसम दिखे। तस्वीरें शेयर करते हुए गौहर ने बेस्ट फैमिली का टैग दिया है। एक्ट्रेस ने प्यार, अपनेपन, अच्छे खाने के लिए परिवार का धन्यवाद किया है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें गौहर और जैद 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए थे। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। काम की बात करें तो गौहर वेब सीरीज तांडव में नजर आने वाली है। इसमें में गौहर के अलावा सैफ अली खान, डिंपल कपाडिया, सुनील ग्रोवर, मोहम्मद जीशान अयूब अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। अली अब्बास जफर ने इसे डायरेक्ट किया है।