सिंगर नीति मोहन और निहार पांड्या ने हाल ही में एक बेटे के पेरेंट्स बने हैं। कपल ने फैंस के साथ न्यू बॉर्न बेबी की एक झलक भी शेयर की है, जिसमें बेबी का छुपा हुआ चेहरा और उनकी ऊंगली दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर इस गुड न्यूज के बाद लगातार उन्हें फैंस और इंडस्ट्री के स्टार्स बधाईयां दे रहे हैं। इसी बीच निहार की एक्स गर्लफ्रेंड गौहर खान ने भी उन्हें घर में बेटे के स्वागत के लिए शुभकामनाएं दी हैं। दरअसल, हाल ही में नीति मोहन ने अपने बेटे और पति संग कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-"उसके नन्हे हाथों
19 Jun, 2021 02:08 PMबॉलीवुड तड़का टीम. सिंगर नीति मोहन और निहार पांड्या ने हाल ही में एक बेटे के पेरेंट्स बने हैं। कपल ने फैंस के साथ न्यू बॉर्न बेबी की एक झलक भी शेयर की है, जिसमें बेबी का छुपा हुआ चेहरा और उनकी ऊंगली दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर इस गुड न्यूज के बाद लगातार उन्हें फैंस और इंडस्ट्री के स्टार्स बधाईयां दे रहे हैं। इसी बीच निहार की एक्स गर्लफ्रेंड गौहर खान ने भी उन्हें घर में बेटे के स्वागत के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
दरअसल, हाल ही में नीति मोहन ने अपने बेटे और पति संग कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-"उसके नन्हे हाथों को पकड़ना अब तक का सबसे कीमती स्पर्श है जिसे हमने कभी महसूस किया है। आर्यवीर ने हमें अपने माता-पिता के रूप में चुना है। इससे ज्यादा खुशी की बात कोई और नहीं हो सकती। यह हमारे परिवारों में खुशी को कई गुना बढ़ा देता है। मैं बहुत खुश हूं और हमेशा के लिए आभारी निहार।"
नीति के इस पोस्ट पर गौहर खान ने कमेंट करते हुए लिखा, "आप दोनों को बहुत बहुत बधाई और आर्यनवीर को शुभकामनाएं।"
बता दें कि नीति मोहन और निहार पांड्या ने 15 फरवरी, 2019 को सात फेरे लिए थे। अब वो दो से तीन हो गए हैं। फैमिली में इस वृद्धि को लेकर कपल बेहद खुश है।
वहीं, एक समय निहार पांड्या का नाम गौहर के साथ जोड़ा जाता था। हालांकि, दोनों ने इस बारे में कभी खुलकर बात नहीं की।