main page

ग्राॅसरी शाॅपिंग करने पहुंची गौहर खान, मिसेज दरबार के सिंपल लुक ने फैंस को किया इंप्रेस

Updated 09 May, 2021 12:27:32 PM

कोरोना वायरस के कहर के चलते देश के कई राज्यों में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में लोग सिर्फ जरूरी काम के लिए ही बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस गौहर खान मुंबई के लॉकडाउन के बीच ग्रॉसरी का सामान खरीदती नजर आईं, जहां वो मीडिया के कैमरे में कैद हो गईं। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। लुक की बात करें तो इस दौरान गौहर खान बेबी पिंक कलर के कुर्ते और व्हाइट पैंट प्लाजो में नजर आईं। चेहरे पर मैचिंग मास्क और ओपन हेयर्स उनके लुक को कमप्लीट कर रहे हैं। अपने इस सिंपल लुक में भी म

बॉलीवुड तड़का टीम. कोरोना वायरस के कहर के चलते देश के कई राज्यों में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में लोग सिर्फ जरूरी काम के लिए ही बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस गौहर खान मुंबई के लॉकडाउन के बीच ग्रॉसरी का सामान खरीदती नजर आईं, जहां वो मीडिया के कैमरे में कैद हो गईं। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka


लुक की बात करें तो इस दौरान गौहर खान बेबी पिंक कलर के कुर्ते और व्हाइट पैंट प्लाजो में नजर आईं।

Bollywood Tadka

 

चेहरे पर मैचिंग मास्क और ओपन हेयर्स उनके लुक को कमप्लीट कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

 

अपने इस सिंपल लुक में भी मिसेज दरबार फैंस को इंप्रेस करने में कामयाब हो रही हैं। फैंस को उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है।

Bollywood Tadka


बता दें, बीते दिनों गौहर खान के खिलाफ कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद होम क्वारंटीन के नियमों का उल्लंघन करने पर मुंबई के ओशिवरा पुलिस स्टेशन में  केस दर्ज किया गया था।

Bollywood Tadka

 

इसके बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने गौहर की इस लापरवाही के चलते दो महीने के लिए इंडस्ट्री से बैन कर‌ने का फैसला किया था। हालांकि बाद में उन्हें इस बैन से राहत मिल गई थी।


 

Content Writer: suman prajapati

Gauahar Khanspottedgrocery shoppingTV NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTV Celebrity NewsEntertainment

loading...