main page

Honeymoon Diaries: मॉस्को की सड़क पर शौहर जैद संग रोमांटिक हुईं गौहर,लेटेस्ट तस्वीरों में लिपलाॅक करता दिखा कपल

Updated 04 July, 2021 12:37:12 PM

एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों  शौहर जैद दरबार संग मॉस्को में क्वालिटी टाइम स्पेंड करती रही हैं।  इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो खूब सुर्खियां बटौर रही हैं। कपल मॉस्को में शादी के बाद अपना पहला हनीमून सेलिब्रेट कर रहा है। वैसे तो गौहर ने बीते साल  25 दिसंबर को जैद दरबार संग निकाह रचाया था। लेकिन काम और इसी बीच गौहर के पिता के हुए निधन से दोनों साथ में कहीं बाहर हनीमून  मनाने नहीं जा पाए थे।

मुंबई: एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों  शौहर जैद दरबार संग मॉस्को में क्वालिटी टाइम स्पेंड करती रही हैं।  इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो खूब सुर्खियां बटौर रही हैं। कपल मॉस्को में शादी के बाद अपना पहला हनीमून सेलिब्रेट कर रहा है।

Bollywood Tadka

वैसे तो गौहर ने बीते साल  25 दिसंबर को जैद दरबार संग निकाह रचाया था। लेकिन काम और इसी बीच गौहर के पिता के हुए निधन से दोनों साथ में कहीं बाहर हनीमून  मनाने नहीं जा पाए थे।

Bollywood Tadka

वहीं अब जैसे ही कपल काम से फ्री हुआ तो वह मॉस्को जा पहुंचा। इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो खूब सुर्खियां बटौर रही हैं।

Bollywood Tadka

तस्वीरों में कपल का माॅस्को की सड़कों पर रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। लुक की बात करें तो गौहर येलो टाॅप और डेनिम में नजर आ रही हैं। वहीं जैद ब्राउन कैजुअल आउटफिट में हैं।  

Bollywood Tadka

सामने आई तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को लिपलॉक करते भी दिखे। गौहर और जैद ने तस्वीरों को शेयर करते हुए एक सा ही कैप्शन लिखा-'लव इन मॉस्को।' तस्वीरों में  दोनों की केमिस्ट्री बेहद खास लग रही है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें कि गौहर ने साल 2020 में  क्रिसमस के मौके पर जैद दरबार से निकाह किया। गौहर और जैद अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। फैंस ने इस जोड़ी को गाजा हैशटैग भी दिया है।  गौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई  'तांडव' में नजर आईं।  
 

 

Content Writer: Smita Sharma

gauahar khanzaid darbarenjoyhoneymoonmoscowBollywood NewsCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...