main page

पंजाबी गीत में नजर आयेगी गौहर खान

Updated 19 September, 2017 10:21:28 AM

बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान जल्द ही पंजाबी गीत में नजर आयेंगी।  गौहर खान ने एक पंजाबी गीत‘बेवफाई’में अभिनय किया है।

मुंबई:  बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान जल्द ही पंजाबी गीत में नजर आयेंगी।  गौहर खान ने एक पंजाबी गीत‘बेवफाई’में अभिनय किया है। 

अरविंद खैरा निर्देशित गीत का वीडियो जारी कर दिया गया है। इसमें गौहर अभिनेता अनुज सचदेवा के साथ नजर आ रही हैं। इसे बी पराक ने गाया है।  वर्ष 2015 में फिल्म‘ओ यारा एंवई एंवई लुट गया’के साथ पंजाबी फिल्म उद्योग में करियर की शुरुआत करने वाली गौहर ने कहा,‘‘मैं अरविंद खैरा और बी पराक के साथ काम करना चाहती थी। इसके अलावा गीत पर शानदार प्रस्तुति की भी काफी गुंजाइश थी। मैं हमेशा कलाकार के रूप में अपनी क्षमताएं दिखाना चाहती हूं।‘‘  

खैरा ने फेसबुक पर गीत का लिंक पोस्ट करते हुए लिखा,‘‘सदाबहार गीत ‘मन भरया’ देने के बाद ‘बेवफाई’ के साथ बी पराक की वापसी। इसमें बेहद प्रतिभाशाली गौहर खान और अनुज सचदेवा हैं।‘‘  

:

Gauhar KhanPunjabi songbewafaai

loading...