main page

Ex-GF के साथ रोमांटिक डांस करते नजर आए गौरव चोपड़ा, वीडियो हुआ वायरल

Updated 21 June, 2018 06:00:26 PM

मुंबई: टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा और एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री काफी सालों बाद शो ''जज्बात'' में नज़र आए। ये दोनों राजीव खंडेलवाल के शो में मेहमान बनकर पहुंचे। ये कपल अब रिलेशन में नहीं है पर इनके बीच अभी भी अच्छी दोस्ती है। हाल ही में इनकी एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें दोनों ने रोमांटिक साॅन्ग पर डांस करते नजर आ रहे है।

मुंबई: टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा और एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री काफी सालों बाद शो 'जज्बात' में नज़र आए। ये दोनों राजीव खंडेलवाल के शो में मेहमान बनकर पहुंचे। ये कपल अब रिलेशन में नहीं है पर इनके बीच अभी भी अच्छी दोस्ती है। हाल ही में इनकी एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें दोनों ने रोमांटिक साॅन्ग पर डांस करते नजर आ रहे है।

Bollywood Tadka

दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वे फिल्म हम-तुम के टाइटल सॉन्ग पर डांस करते दिख रहे हैं। दोनों ने शो में खूब मस्ती की। राजीव के शो में उन्होंने गेम भी खेले। बता दें कि दोनों का रिलेशन कभी सुर्खियों में रहता था। दोनों ने टीवी शो 'पिया का घर' और 'घर की लक्ष्मी बेटियां' में साथ काम किया है।

उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री फैंस के बीच काफी हिट रही थी। उन्होंने नच बलिए-2 में पार्टिसिपेट किया था। लेकिन दोनों का रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया। आज गौरव और नारायणी दोनों ही शादीशुदा हैं। ब्रेकअप के बाद भी दोनों की बॉन्डिंग काफी स्ट्रॉन्ग है।

नारायणी एक्स बॉयफ्रेंड गौरव की शादी में भी शामिल हुई थीं। यहां तक कि गौरव की सीक्रेट शादी के बारे में उन्हें पहले से पता था। गौरव की पत्नी भी नारायणी की अच्छी दोस्त हैं।

 

:

Gaurav chopraNarayni shastrivideo viraldanceshow jazbaat

loading...