main page

22 साल की हुई किंग खान की लाडली सुहाना, मां गौरी ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश

Updated 22 May, 2022 11:18:24 PM

एक्टर शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली सुहाना खान आज 22 साल की हो गई है। सुहाना को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। सुहाना को गौरी ने भी खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। गौरी ने सुहाना की तस्वीर शेयर कर उस पर प्यार लुटाया है।

मुंबई. एक्टर शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली सुहाना खान आज 22 साल की हो गई है। सुहाना को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। सुहाना को गौरी ने भी खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। गौरी ने सुहाना की तस्वीर शेयर कर उस पर प्यार लुटाया है।

Bollywood Tadka
तस्वीर में सुहाना मल्टीकलर शर्ट और पिंक पैंट में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से सुहाना ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। सुहाना इस लुक में हॉट लग रही है। तस्वीर शेयर कर गौरी ने लिखा- 'बर्थडे गर्ल' साथ ही एक किसिंग इमोजी भी बनाई है। फैंस इस तस्वीर को लाइक कर रहे हैं और सुहाना को बर्थडे विश कर रहे हैं।

Bollywood Tadka
बता दें सुहाना फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही है। इस फिल्म में सुहाना के अलावा खुशी और अगस्त्य समेत कई स्टारकिड्स हैं। फिल्म का पोस्टर और टीजर रिलीज किया गया था, जिसे फैंस द्वारा खूब पसंद किया गया। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

gauri khanbirthdaydaughter suhana khanBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...