main page

गौतम गंभीर की बहन ने BJP विधायक पर लगाए दहेज उत्पीड़न के आरोप,ससुर के बचाव में उतरी सलमान खान की बहन अर्पिता!

Updated 24 July, 2021 10:02:51 AM

बाॅलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा के ससुराल में इन दिनों घमासान मचा हुआ है। ये घमासान सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शुरु हुआ। दरअसल, शर्मा परिवार की बड़ी बहू यानि अर्पिता खान की जेठानी राधिका गंभीर शर्मा ने BJP विधायक और ससुर अनिल शर्मा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि राधिका पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर की चचेरी बहन हैं।वहीं अनिल शर्मा की छोटी बहू अर्पिता खान भी ससुर के बचाव में सामने आई हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा के ससुराल में इन दिनों घमासान मचा हुआ है। ये घमासान सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शुरु हुआ। दरअसल, शर्मा परिवार की बड़ी बहू यानि अर्पिता खान की जेठानी राधिका गंभीर शर्मा ने BJP विधायक और ससुर अनिल शर्मा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि राधिका पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर की चचेरी बहन हैं।वहीं अनिल शर्मा की छोटी बहू अर्पिता खान भी ससुर के बचाव में सामने आई हैं। आइए डालते हैं पूरे मामले पर नजर....

Bollywood Tadka

राधिका ने ससुर पर लगाए थे ये गंभीर आरोप

राधिका गंभीर ने गुरुवार शाम करीब 7 बजे फेसबुक पोस्ट शेयर कर कहा था कि उनके ससुर अनिल शर्मा ने उन्हें होटल में सैलून चलाने के लिए नोटिस भेजा है। उन्होंने कहा कि शादी के 6 साल बाद जब उनके परिवार ने दहेज में पैसे देने से मना कर दिया तो उनके ससुर ने उन्हें नोटिस भेज दिया। राधिका ने लिखा-'आज मेरे ससुरालवालों वालों से सारे संबंध टूट गए।

Bollywood Tadka

उन्हें मंत्रालय से इस्तीफा देना पड़ा इसीलिए ये सब किया गया। पैसे और सत्ता की भूख सभी जानते हैं। इसके साथ ही राधिका ने अपने ससुर पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुआ आगे लिखा था कि जब वह 9 महीने की प्रेग्नेंट थीं तब ससुर ने उन्हें घर से निकाल दिया था।' वह आगे कहती हैं-'जो इंसान 93 साल की उम्र में अपने पिता को घर से निकाल सकते है वह अपने बेटे के साथ भी ऐसा कर सकते हैं।

Bollywood Tadka

हालांकि इसके कुछ ही देर बाद उनके पति आश्रय शर्मा ने डैमेज कंट्रोल करते हुए पत्नी राधिका का फेसबुक अकाउंट हैक होने की बात कही।'

Bollywood Tadka

पति ने किया ये पोस्ट 

राधिका के इस पोस्ट के बाद अनिल शर्मा ने रात को 10 बजे अपनी छोटी बहू अर्पिता खान का एक पोस्ट शेयर किया जो उन्होंने मंडी के लोगों के लिए भेजा था जिसमें लिखा था कि वह यह संदेश बहू नहीं बल्कि बेटी होने के नाते भेज रही हैं। उन्होंने कहा कि एक मुस्लिम परिवार से होने के बाद भी शर्मा परिवार ने उन्हें अपने बच्चे की तरह अपनाया है। इसके साथ ही अनिल शर्मा को उन्होंने एक आदर्शवादी इंसान और अपना पिता बताया।

Bollywood Tadka


ससुर के सपोर्ट में उतरीं अर्पिता 

राधिका ने अनिल शर्मा की सालों की मेहनत मिट्टी में मिलाने की कोशिश की है। आज वह मंडी के उन लोगों का साथ मांग रही हैं जिनके खिलाफ वह अनाप-शनाप बातें बोलती थीं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंसी में राधिका को घर से निकालने की बात गलत है। उस समय वह दिल्लीवाले घर में थीं. उनकी सास उनकी डिलिवरी के समय उनके साथ थीं। अर्पिता ने कहा कि राधिका की परवरिश अलग माहौल में हुई है इसीलिए वह इस तरह की बातें कर रही हैं लेकिन वह अपने ससुर के साथ खड़ी हैं।
 

Content Writer: Smita Sharma

gautam gambhirsisterradhikadowry allegationsfather in lawanil sharmaarpita khan sharmaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...