एक्ट्रेस काजल अग्रवाल का आज जन्मदिन है। 19 जून एक्ट्रेस अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उनके करीबियों से लेकर फैंस सोशल मीडिया क जरिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच उनके पति गौतम किचलू ने भी अपनी खूबसूरत वाइफ पर जमकर प्यार लुटाया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने काजल के लिए एक बेहद खूबसूरत पोस्ट शेयर किया है, जिसे फैंस द्वारा खूब पढ़ा जा रहा है। गौतम किचलू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काजल के साथ बिताए हसीं पलों का एक वीडियो शेयर किया है। जिसकें कपल एक दूसरे के साथ बेहद खुश
19 Jun, 2021 01:41 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस काजल अग्रवाल का आज जन्मदिन है। 19 जून एक्ट्रेस अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उनके करीबियों से लेकर फैंस सोशल मीडिया क जरिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच उनके पति गौतम किचलू ने भी अपनी खूबसूरत वाइफ पर जमकर प्यार लुटाया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने काजल के लिए एक बेहद खूबसूरत पोस्ट शेयर किया है, जिसे फैंस द्वारा खूब पढ़ा जा रहा है।
गौतम किचलू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काजल के साथ बिताए हसीं पलों का एक वीडियो शेयर किया है। जिसकें कपल एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहा है। इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'प्यार शायद उस पॉपकॉर्न को बांटने के बारे में है। या अपना 'मी टाइम' तुम्हे देने के बारे में ताकि आपके पास 'हम' टाइम हो सके। यह लंबी यात्रा पर एक तकिया होने के बारे में है। या फिर वही टेली शो पर देखने के लिए राजी हो जाने के बारे में। जब आप इसके बजाय गर्म कोको को पाइप करना चाहते हैं तो प्रेम आइसक्रीम के बारे में उत्साहित हो रहा है। यह केवल सूर्योदय देखने के लिए जागने के बारे में है जब आप केवल दोपहर तक सोना चाहते थे। प्यार है.... कभी-कभार इस तरह की पोस्ट में अपनी भावनाओं को बयां करना.'
उन्होंने आगे लिखा- 'मैं पिछली फिल्म या आइसक्रीम या सूर्योदय के बारे में शिकायत नहीं कर रहा हूं। #प्यार खूबसूरत है।'
पति के इस पोस्ट पर काजन अग्रवाल ने कमेंट करते हुए लिखा- 'धन्यवाद पति! हाहा मुझे इस तरह की सार्वजनिक घोषणाएं पसंद हैं। घर पर थोड़ी देर में मिलते हैं।'
बता दें, काजल अग्रवाल ने 30 अक्टूबर 2020 को उद्योगपति गौतम किचलू के साथ शादी रचाई थी। सोशल मीडिया पर कपल की शादी की तस्वीरों ने फैंस का खूब ध्यान खींचा था। हालांकि अब जहां कही भी कपल को एक साथ स्पॉट किया जाता है, दोनों में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है।