एक्टर राम कपूर टीवी का जाना-माना नाम है। एक्टर को शो ''बड़े अच्छे लगते हैं'' में खूब पसंद किया गया था। राम इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से दूर परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इसी बीच एक्टर की पत्नी गौतमी कपूर ने राम के साथ थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। कपल की ये तस्वीर उनके हनीमून की है।
14 Sep, 2021 04:57 PMमुंबई. एक्टर राम कपूर टीवी का जाना-माना नाम है। एक्टर को शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में खूब पसंद किया गया था। राम इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से दूर परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इसी बीच एक्टर की पत्नी गौतमी कपूर ने राम के साथ थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। कपल की ये तस्वीर उनके हनीमून की है।
तस्वीर में गौतमी ब्लैक बिकिनी और रेड शॉर्ट्स में नजर आ रही है। वहीं राम शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं। एक्टर काफी फिट लग रहे हैं। कपल बीच के किनारे खड़े होकर पोज दे रहा है। तस्वीर शेयर करते हुए गौतमी ने लिखा- 'वह साल था... 2003।' फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें राम और गौमती को शो 'घर एक मंदिर' के सेट पर प्यार हो गया था। दोनों ने 2003 में एक-दूसरे से शादी कर ली। दोनों की शादी को 18 साल हो चुके हैं। दोनों मैरिड लाइफ में काफी खुश हैं।