main page

गहना वशिष्ठ की गिरफ्तारी पर SC ने लगाई रोक तो एक दिन में दो जाने-माने स्टार्स के निधन से झटका...पढ़ें बॉलीवुड की आज की टॉप 10 खबरें

Updated 22 September, 2021 05:02:50 PM

मराठी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस ईश्वरी देशपांडे का कार एक्सीडेंट में निधन फैंस के लिए बेहद बुरी खबर है। दूसरी ओर ''सेक्स एंड द सिटी'' फेम एक्टर विली गार्सन का दुनिया को अलदिवा कहना हॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है। वहीं पॉर्नग्राफी केस में फंसी गहना वशिष्ठ को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई है। इसी बीच खबर सामने आई है कि रियालिटी शो ''खतरों के खिलाड़ी 11'' की ट्राॅफी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने अपने नाम की है।

बॉलीवुड तड़का टीम. मराठी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस ईश्वरी देशपांडे का कार एक्सीडेंट में निधन फैंस के लिए बेहद बुरी खबर है। दूसरी ओर 'सेक्स एंड द सिटी' फेम एक्टर विली गार्सन का दुनिया को अलदिवा कहना हॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है। वहीं पॉर्नग्राफी केस में फंसी गहना वशिष्ठ को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई है। इसी बीच खबर सामने आई है कि रियालिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' की ट्राॅफी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने अपने नाम की है। ऐसे में बॉलीवुड की टॉप 10 खबरों में जानिए फिल्म, टीवी और हॉलीवुड की दुनिया में आज क्या खास रहा...

 

1. अर्जुन बिजलानी ने 'खतरों के खिलाड़ी 11' की जीती ट्राॅफी!

रियालिटी शो डर का ब्लाॅकबस्टर 'खतरों के खिलाड़ी 11' का मंगलवार (21 सितंबर) को फिल्मसिटी में फिनाले शूट हुआ। शूट खत्म होते ही इस सीजन के विजेता का नाम सामने आ गया। खबरें हैं कि इस सीजन की ट्राॅफी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने अपने नाम की। जी हां...हम ये पुख्ता तौर पर तो नहीं कह रहे है लेकिन सोशल मीडिया पर अर्जुन बिजलानी  की जीत का दावा किया जा रहा है। वैसे इस शो का संभावित विनर दिव्यांका त्रिपाठी को माना जा रहा था लेकिन अब अर्जुन ने एक्ट्रेस को पछाड़ जीत हासिल की। मनोरंजन जगत के ज्ञाता और टीवी पत्रकार सलिल अरुण कुमार ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ये जानकारी दी है कि इस बार खतरों के खिलाड़ी 11 के विजेता बने हैं अर्जुन बिजलानी

 

 

2. दुखद: मराठी एक्ट्रेस ईश्वरी देशपांडे का निधन

 

बी-टाउन से हाल ही में बुरी खबर सामने आई है। मराठी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस ईश्वरी देशपांडे का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया। खबरों की मानें तो वह गोवा के बागा-कलंगुट मेंकार हादसे के शिकार हो गई। इस दौरान कार में मौजूद उनके दोस्त शुभम देगडे की भी हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक दोनों की मौत गहरे पानी में डूबने से हुई। पुलिस ने दोनों शव सोमवार को उत्तरी गोवा के अरपोरा इलाके में गहरे पानी में डूबी एक कार के अंदर से बरामद किया। 

 

3.'कन्‍यादान' एड पर कंगना रनौत ने आलिया भट्ट को झाड़ा, बोलीं-हिंदू रीति-रिवाजों का मजाक उड़ाना बंद करें

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत  इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। कंगना  ना केवल सामाजिक और राजनीतिक बल्कि बाॅलीवुड के भी कई स्टार्स को भी आड़े हाथ लेती रहती हैं। हाल ही में कंगना ने बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट पर निशाना साधा। दरअसल, आलिया भट्ट ने एक एड के माध्यम से  'कन्‍यादान' की परंपरा पर सवाल उठाया था। अब इसी को लेकर कंगना ने आलिया को झाड़ा। कंगना ने लिखा-आप सभी ब्रांड्स से मेरी गुजारिश है अपनी चीजें बेचने के लिए कृपया कर के धर्म, अल्पसंख्यक, बहुसंख्यक, राजनीति का इस्तेमाल न करें। इस चालाकी के साथ विज्ञापनों के माध्यम से लोगों को बांट कर भोले-भाले उपभोक्ताओं को मेनूपुलेट न करें। कंगना ने अपने पोस्ट में कहा कि हिंदू रीति-रिवाजों का मजाक उड़ाना बंद करें।

 

4. पॉर्नोग्राफी केस में गहना वशिष्ठ की गिरफ्तारी पर SC ने लगाई रोक

  

अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें पॉर्न साइट पर अपलोड करने के आरोप में फंसी एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ के लिए राहत की खबर है। सुप्रीम कोर्ट ने एक्ट्रेस की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि गहना के खिलाफ दर्ज की गई तीसरी एफआईआर के आधार पर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता।
कोर्ट ने गहना को गिरफ्तारी से राहत देते हुए ये भी साफ किया है कि जब भी जांच में उनकी जरूरत पड़ेगी तो गहना को क्राइम ब्रांच की पूरी मदद करनी होगी।

 

5. सिद्धार्थ शुक्ला के गम को भुला जल्द काम पर लौटेंगी शहनाज गिल!

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को 2 हफ्तों से ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन उनकी याद आज भी फैंस को रुला जाती है। सिद्धार्थ के यूं चले जाने से उनके परिवार के अलावा जिस सदस्य को सबसे बड़ा धक्का लगा वह है उनकी रयूमर्ड गर्लफ्रेंड शहनाज गिल। बिग बाॅस 13 के विनर के चले जाने शहनाज सदमे में चली गईं। सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार के दौरान शहनाज की जो तस्वीरें आईं थी उन्होंने हर किसी की आंखों में आसूं ला दिए थे। शहनाज की इस हालात को देख उनके फैंस भी काफी परेशान हैं। फैंस ट्वीट पर शहनाज को जल्द नाॅर्मल होने और काम पर लौटने की सलाह दे रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही हैं कि शहनाज जल्द ही काम पर लौट सकती हैं। दरअसल, शहनाज ने दिलजीत दोसांझ के अपोजिट पंजाबी फिल्म 'हौंसला रख' साइन की थी। फिल्म के प्रोड्यूसर दिलजीत थिंड ने बताया- हम शहनाज के वापस आने का इंतजार कर रहे हैं। वह अभी बहुत दुख में हैं। हमने 15 सितंबर को लंदन में गाना शूट करने का प्लान बनाया था मगर यह नहीं हो सका। अब हम नई डेट जल्द ही फाइनल करेंगे। हम चाहते हैं कि शहनाज भी इस गाने में हों क्योंकि वह फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मैं शहनाज के मैनेजर के टच में हूं और उम्मीद कर रहा हूं जल्द ही वह हमसे कॉन्टैक्ट करेंगी।

 

 

6.आलिया भट्ट के सपोर्ट में आए श्री श्री रविशंकर

सोशल मीडिया पर इन दिनों आलिया भट्ट के कन्यादान कन्यामान वाले  विज्ञापन ने बवाल मचा रखा है। इस एड में आलिया ने कन्यादान पर कई सवाल उठाए। उनका कहना था कि कन्या क्या दान करने वाली चीज हैं। आलिया के इस सवाल के बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा। लोगों का कहना है कि हर बार हिंदू रीति रिवाज को लेकर ही आवाज उठाई जाती है। अब इस पर आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक और भारतीय धार्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर  ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आलिया भट्ट का सपोर्ट करते हुए श्री श्री रविशंकर ने कहा- मैं इसे हमेशा पाणिग्रह कहना पसंद करूंगा, जहां पिता कहते हैं‘तुम मेरी बेटी को संभालो। यह इसका सही अर्थ है लेकिन इसे मध्य युग में कहीं न कहीं दान के रूप में खराब कर दिया गया। मैं कहूंगा कि कन्यादान को हटा दिया जाना चाहिए। जब आप इसे हटा देंगे तो यह किसी भी तरह से हमारी वैदिक स्थिति या सिद्धांत या दर्शन को कम नहीं करेगा।

 

 

7. 'सेक्स एंड द सिटी' फेम विली गार्सन का निधन

 अमेरिका के पॉपुलर शो Sex & The City फेम विली गार्सन का 57 की उम्र में निधन हो गया है।एक्टर की मौत के बारे में किसी भी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के मुताबिक दिवगंत एक्टर काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। 

 

8.सिरफिरा फैन: 2 महीने से एक्ट्रेस को सेक्स टॉय और अंडरगारमेंट भेज रहा है शख्स

अपने पसंदीदा के लिए फैंस के बीच काफी दीवानगी देखी जाती है। अक्सरबी-टाउन गलियारों से  ऐसी खबरें सामने आती हैं, जो लोगों को हैरान कर देती हैं। कभी फैंस का अपने पसंदीदा सितारों के घर पहुंच जाना तो कभी उन तक तोहफे पहुंचाना। वहीं कई बार तो ये गिफ्ट्स इतने अजीबो गरीब होते हैं कि कलाकारों को पुलिस के पास तक पहुंचना पड़ता है। ऐसा ही कुछ 28 साल की एक्ट्रेस के साथ हुआ। दरअसल, एक्ट्रेस का एक सिरफिरा फैन उन्हें दो महीने से सेक्स टॉय और अंडरगारमेंट भेज रहा है। अब इसे लेकर एक्ट्रेस ने शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस ने पुलिस का बताया कि आरोपी शख्स पिछले करीब दो महीने में 8 बार उन्हें गिफ्ट भेज चुका है, जिसमें सेक्स टॉय और अंडरगारमेंट हैं।

 

Bollywood Tadka

 

9. आर्थिक तंगी झेल रहे अमिताभ बच्चन के को-स्टार रेशम अरोरा, लगाई काम की गुहार
 

कोरोना महामारी के चलते देश को काफी आर्थिक तंगी झेलनी पड़ी है। लोगों अपने काम से हाथ धो बैठे हैं, यहां तक कि कईयों को खाने तक के लाले पड़े हुए हैं। ऐसा ही कुछ अमिताभ बच्चन के साथ ‘अग्निपथ’ में काम कर चुके एक्टर रेशम अरोरा के साथ भी हुआ है। रेशम काम न मिलने की वजह से पाई पाई को मोहताज हो गए हैं। उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि इस समय उन्हें काम की बहुत जरूरत है। 

 

Bollywood Tadka

 

10. दीपिका पादूकोण ने ओलंपिक विजेता पीवी सिंधु संग शेयर किया बैडमिंटन सेशन 
 

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाती हैं। इसी बीच बीते मंगलवार एक्ट्रेस ने ओलंपिक विजेता पीवी सिंधू के साथ बैडमिंटन खेला, जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर कीं। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
 

Content Writer: suman prajapati

Gehana Vasisthreliefarrestishwari deshpandewillie garsondeathBollywood Top 10 NewsBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...