main page

फिल्म 'जीनियस' का नया गाना हुआ रिलीज, सपनों की रानी ढूंढते दिखे उत्कर्ष

Updated 07 August, 2018 12:00:42 PM

डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा की फिल्म ‘जीनियस’ का हाल ही में नया गाना ‘होली बिरज मा’में रिलीज किया गया। गाने में उत्कर्ष अपने सपनों की रानी को ढूंढ रहे हैं और गा-गा कर उसकी खूबियां बता रहे हैं।

मुंबई: डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा की फिल्म ‘जीनियस’ का हाल ही में नया गाना ‘होली बिरज मा’में रिलीज किया गया। गाने में उत्कर्ष अपने सपनों की रानी को ढूंढ रहे हैं और गा-गा कर उसकी खूबियां बता रहे हैं। इस गाने को जुबीन नौटियाल ने गाया है। इसे जानी-मानी कोरियोग्राफर जोड़ी रेखा-चिन्नी प्रकाश ने कोरियोग्राफ किया है।

 

 

बता दें कि फिल्म के ट्रेलर और दोनों गानों को लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म की बात करें तो यह एक रॉ एजेंट की जिंदगी पर आधारित होगी। जिसकी सीधी टक्कर एक खूंखार खलनायक से होगी। फिल्म में रॉ एजेंट का किरदार उत्कर्ष शर्मा निभा रहे हैं और खूंखार खलनायक के रूप में नवाजुद्दीन सिद्दिकी दिखाई देंगे। यह फिल्म इसी साल 24 अगस्त को रिलीज होगी।

: Konika

geniusnewsongholi biraj maoututkarsh sharmaishita chauhan

loading...