main page

इंग्लैंड के फेमस सिंगर गेरी मार्सडन का निधन, 78 की उम्र में ली अंतिम सांस

Updated 04 January, 2021 10:47:50 AM

इंग्लैंड के फेमस सिंगर गेरी मार्सडन का निधन हो गया है। गेरी ने 78 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। गेरी ने इंग्लैंड के मर्सीसाइड में अपनी अंतिम सांस ली। गेरी लिवरपूल फुटबॉल क्लब के एंथम यू विल नेवर वॉक अलोन के लिए जाने जाते है। रेडियो प्रेजेंटर और गेरी के करीबी पीट प्राइस ने सोशल मीडिया पर सिंग

मुंबई. इंग्लैंड के फेमस सिंगर गेरी मार्सडन का निधन हो गया है। गेरी ने 78 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। गेरी ने इंग्लैंड के मर्सीसाइड में अपनी अंतिम सांस ली। गेरी लिवरपूल फुटबॉल क्लब के एंथम यू विल नेवर वॉक अलोन के लिए जाने जाते है। रेडियो प्रेजेंटर और गेरी के करीबी पीट प्राइस ने सोशल मीडिया पर सिंगर की मौत की जानकारी दी है।

Bollywood Tadka
पीट प्राइस ने ट्वीट कर लिखा- मेरा मन बहुत भारी है। परिवार से बात करने के बाद में आपको बताने आया हूं कि गेरी मार्सडन की दिल में इंफेक्शन के कारण मौत हो गई है। ये बहुत दुखद है। उन्हें प्यार भेजना। आप कभी अकेले नही चलेंगे।

Bollywood Tadka
बता दें गेरी एंड द पेसमेकर्स दुनिया के प्रमुख बैंड में से एक रह चुका है। गेरी ने हाउ डू यू डू इट? से डेब्यू किया था। इसके अलावा आई लाइक इट और यू विल नेवर वॉक अलोन भी उनके फेमस गीत है। गेरी गायक के साथ-साथ अच्छे गीतकार भी थे। उन्होंने बैंड के लिए आई एम द वन, इट्स गोना बी आल राइट और फेरी क्रॉस द मर्सी जैसे गीत भी लिखे। गेरी ने टीवी पर्सनालिटी के रुप में भी सोलो एक्ट किया था।

Bollywood Tadka

: Parminder Kaur

Gerry Marsdenpasses awayHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...