main page

'मुंबई का सफर पूरा हुआ..रैपअप वीडियो शेयर कर इमोशनल हुईं 'देसी गर्ल', बोलीं- घर की बात ही अलग है'

Updated 07 November, 2022 01:31:58 PM

ग्लोबल आइकोन प्रियंका चोपड़ा कुछ दिनों पहले ही  मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुई। पीसी तीन साल बाद इंडिया लौटीं है ऐसे में मुंबई छोड़ते वक्त वह काफी इमोशनल नजर आईं। हाल ही में प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अपनी मुंबई जर्नी की एक झलक दिखाई है। इस दौरान वह काफी इमोशनल नजर आईं। शेयर किए वीडियो में प्रियंका ने दिखाया कि मुंबई में बिताया वक्त उनके लिए कैसा रहा और वो इवेंट में शामिल होने के टाइम कितनी इमोशनल थीं। वीडियो में उन्हें ये भी कहते हुए सुना जा सकता है घर में रहना बहुत अच्छा

मुंबई: ग्लोबल आइकोन प्रियंका चोपड़ा कुछ दिनों पहले ही  मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुई। पीसी तीन साल बाद इंडिया लौटीं है ऐसे में मुंबई छोड़ते वक्त वह काफी इमोशनल नजर आईं। हाल ही में प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अपनी मुंबई जर्नी की एक झलक दिखाई है। इस दौरान वह काफी इमोशनल नजर आईं।

Bollywood Tadka

शेयर किए वीडियो में प्रियंका ने दिखाया कि मुंबई में बिताया वक्त उनके लिए कैसा रहा और वो इवेंट में शामिल होने के टाइम कितनी इमोशनल थीं। वीडियो में उन्हें ये भी कहते हुए सुना जा सकता है घर में रहना बहुत अच्छा है और बाबुल नाथ, चर्चगेट को देखकर मुझे बहुत ही अच्छा लगा।उन्होंने अपनी जर्नी को यादगार बनाने के लिए सेल्फी भी ली और इंवेट में पहुंचे लोगों को टी-शर्ट भी दी। 

Bollywood Tadka

वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा-'मुंबई का सफर पूरा हुआ..घर की बात ही अलग होती है..सच में घर वापस लौटने से बढ़कर कोई एहसास नहीं होता। इन पिछले कुछ दिनों में मुझे जो प्यार और सपोर्ट मिला है, उससे मैं बहुत इंप्रेस हूं। मैं ईमानदारी से कह सकती हूं कि अगर आप सभी मेरी टीम के लिए नहीं होते तो मुझे नहीं पता कि मैं कहां होती।'बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपने हेयर केयर ब्रांड के प्रमोशन के लिए इंडिया आई हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द दो हॉलीवुड फिल्म 'सिटाडेल' और 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो बॉलीवुड में फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ  स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। 

Content Writer: Smita Sharma

Priyanka Choprawrapping Mumbai scheduleEmotionalBollywood NewsBollywood News and GossipHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...