सई सत्या के साथ उसके घर जाती है यह बताने की वे दोनों शादी करने वाले हैं वहीं घर पर विराट अपना आपा खो देता है। पढ़िए कैसा होगा आज का एपिसोड
24 Apr, 2023 03:06 PMनई दिल्ली। टीवी का पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' का लेटेस्ट ट्रैक सई और सत्या की शादी पर आ गया है। सई विराट की आशिकी से परेशान होकर उससे दूर होने का फैसला लेती है। वह हॉस्पिटल में सत्या से मिलने जाती है जहां विराट भी पहुंच जाता है। विराट दोनों को साथ में देखकर आग बबूला हो जाता है और सई पर सत्या के साथ अफेयर होने का इल्जाम लगाता है। विराट कहता है कि सई सत्या से प्यार करती है इसीलिए उसने मुझसे शादी करने से इनकार कर दिया।
सई करेगी सत्या से शादी
विराट के इल्जामों से परेशान होकर सई कहती है कि हां वह डॉक्टर सत्या से प्यार करती है और उन्ही से शादी करेगी। बाद में सई सोचती है कि उसने विराट से तो कह दिया कि वह डॉ सत्या से शादी करेगी लेकिन उसने सत्या से तो इस बारे में कुछ पूछा ही नहीं। इसके बाद वह सत्या से कहेगी कि वह उनसे शादी करने चाहती है। इस शादी के लिए पहले सत्या मना कर देता है लेकिन बाद में वह हां बोल देगा। सई सत्या के साथ उसके घरवालों से मिलने जाती है। जहां एक मुश्किल खड़ी हो जाती है। सत्या रास्ते में सई से यह बताने के लिए मना करता है कि वह शादी शुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। लेकिन सई उसकी बात नहीं मानती और घर आकर अंबा को सब बता देती है।
शादी की खबर से चव्हाण निवास में मचा हड़कंप
अंबा को जब सई की शादी और बच्चों की खबर होगी तो वह इस शादी के खिलाफ हो जाती है। वहीं विराट घर पहुंचकर अपने कमरे में तोड़फोड़ शुरू कर देता है। इतने में काकू उसके पास आकर पूछती है कि सई ने क्या कहा। विराट भवानी को बताता है कि सई उसे छोड़कर डॉक्टर सत्या से शादी कर रही है। यह खबर सुनकर चव्हाण निवास में हड़कंप मच जाता है। पाखी भी यह बात सुन लेती है वह मन ही मन सोचती है कि आखिर सई करना क्या चाहती है। कोई इस बात पर यकीन नहीं करता कि सई ऐसा कुछ करने वाली है। काकू और निनाद सई को ऐसा करने से रोकते भी हैं लेकिन वह किसी की एक नहीं सुनती।
काकू ने जोड़े सई के सामने हाथ
घर पर सभी इस बात का डिस्कशन करते हैं कि सई ने इतने साल अकेले बिता दिए और अब जाकर वह क्यों दूसरी शादी करने जा रही है। अश्विनी और सोनाली इस बात पर अलग-अलग कयास लगाती हैं। शो के प्रीकैप में दिखाया जाता है कि सई को शादी करने से रोकने के लिए काकू उसके सामने हाथ तक जोड़ती है। निनाद भी सई को काफी समझाने की काफी कोशिश करता है लेकिन, सई साफ कह देती है कि वह अपना फैसला बदलने वाली नहीं है। सई सवि को ले जाने के लिए कहती है लेकिन निनाद सवि को जाने नहीं देता।