कोरोना काल में मास्क पहनकर बाहर निकलना अनिवार्य हो गया है। इसने लोगों के लाइफस्टाइल में भी काफी बदलाव ला दिए हैं। आपने देखा होगा कि अब मार्केट में फैंस मास्क भी बिकने लगे हैं, कईयों को तो शादी-विवाह में भी फैंस मास्क पहने देखा गया है। इसी बीच साथ निभाना फेम जिया मानेक की भी फैंसी मास्क पहने हुए की तस्वीर सोशल मीडिया पर देखने को मिली, जिसके बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
13 Jun, 2020 04:26 PMबॉलीवुड तड़का टीम. कोरोना काल में मास्क पहनकर बाहर निकलना अनिवार्य हो गया है। इसने लोगों के लाइफस्टाइल में भी काफी बदलाव ला दिए हैं। आपने देखा होगा कि अब मार्केट में फैंस मास्क भी बिकने लगे हैं, कईयों को तो शादी-विवाह में भी फैंस मास्क पहने देखा गया है। इसी बीच साथ निभाना फेम जिया मानेक की भी फैंसी मास्क पहने हुए की तस्वीर सोशल मीडिया पर देखने को मिली, जिसके बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
जिया ने ये तस्वीरें अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर शेयर कीं और लिखा, नया लाइफस्टाइल। तस्वीरों में एक्ट्रेस अलग-अलग रंग का फैंसी मास्क पहने नजर आईं।
यूजर्स ने एक्ट्रेस को कमैंट कर लिखा, इस मास्क से कोरोना आएगा तो नहीं। एक यूजर ने लिखा, ये मास्क उसी तरह है जैसे आपने सीरियल साथ निभाना साथिया में लैपटॉप को धो दिया था। हालांकि कईयों को उनका ये नया लुक खूब पसंद भी आया।
इसके बाद जिया ने फिर से नया पोस्ट शेयर किया, जिसमें वो फिर से नए मास्क के साथ नजर आईं। इतना ही नहीं इसके साथ एक्ट्रेस ने ट्रोलर को करारा जवाब भी दिया और लिखा, सोच की बात. अच्छी सोच अच्छी बात। पॉयंट द फिंगर #inwards.
काम की बात करें तो जिया मानेक ने स्टार पल्स के सीरियल साथ निभाना साथिया में गोपी बहू के किरदार से खूब सुर्खियां बटोरी और तभी से काफी चर्चा में रहती हैं।