main page

बैंगलुरु में हुआ गिरीश कर्नाड का अंतिम संस्कार, नहीं पहुंचा कोई बॉलीवुड स्टार

Updated 11 June, 2019 11:40:27 AM

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गिरीश कर्नाड ने सोमवार को बेंगलुरु में आखिरी सांस ली। ग‍िरीश कर्नाड का अंत‍िम संस्कार बेंगलूरु में पर‍िवार के सदस्यों ने किया। उनके अंत‍िम संस्कार में स‍िनेमा का कोई द‍िग्गज नजर नहीं आया।

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गिरीश कर्नाड ने सोमवार को बेंगलुरु में आखिरी सांस ली। ग‍िरीश कर्नाड का अंत‍िम संस्कार बेंगलूरु में पर‍िवार के सदस्यों ने किया। उनके अंत‍िम संस्कार में स‍िनेमा का कोई द‍िग्गज नजर नहीं आया।

Bollywood Tadka

हाल ही में उनके अंतिम संस्कार की तस्वीरें सामने आईं हैं। द वीक की र‍िपोर्ट के मुताबिक ग‍िरीश कर्नाड का अंत‍िम संस्कार धार्म‍िक परंपरा के मुताबिक नहीं किया गया। यानी अंतिम संस्कार से पहले की कोई धार्मिक प्रक्रिया नहीं की गई।

Bollywood Tadka

सूत्रों के मुताबिक बॉडी को इलैक्ट्रिक शवदाहगृह दोपहर 2 बजे पहुंचाया गया। करनाड का परिवार चाहता था कि इस दौरान कोई भी सेलिब्रिटी या कलाकार प्रस्तुत न रहे। अंतिम संस्कार बेहद साधारण तरीके से किया गया। 

Bollywood Tadka

ग‍िरीश कर्नाड के न‍िधन पर उनके साथ फिल्मों में काम कर चुकीं शबाना आजमी ने दुख जताया। उन्होंने सोशल मीड‍िया पर लिखा- गिरीश कर्नाड के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। अभी भी उनके परिवार से बात कर पाने में असमर्थ हूं।

Bollywood Tadka

हमारी 43 साल की दोस्ती थी, उनका शोक जताने के लिए एकांत चाहिए. मीडिया से प्रार्थना है कि टिप्पणी के लिए मुझसे न कहे। इसके अलावा ग‍िरीश के न‍िधन पर एक्टर अनिल कपूर, सोनम कपूर समेत कई स्टार्स ने शोक व्यक्त किया।

Bollywood Tadka

बता दें कि गिरीश कर्नाड एकमात्र ऐसे साहित्यकार हैं, जो सिनेमा और साहित्य दोनों क्षेत्रों में शीर्ष पर रहे और हर तरह की भूमिकाओं में काम किया। गिरीश जीवन के आखिरी वर्षों तक समाज और राजनीति को लेकर एक एक्टिविस्ट के तौर पर भी अपनी बेबाक राय रखते रहें।

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

girish karnadfuneralpicturesBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...