main page

'गॉन गर्ल' फेम लीजा बेन्स का निधन, सड़क हादसे में घायल होने के बाद गंभीर थी हालात

Updated 15 June, 2021 06:27:55 PM

''गॉन गर्ल'' फेम एक्ट्रेस लीजा बेन्स का निधन हो गया है। न्यूयॉर्क शहर में एक सड़क हादसे में घायल हो गई थी। एक्ट्रेस को दो पहिया वाहन ने टक्कर मार दी थी। लीजा को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिनों के इलाज के बाद लीजा ने दम तोड़ दिया। इस खबर की पुष्टि उनके प्रतिनिधि ने की।

मुंबई. 'गॉन गर्ल' फेम एक्ट्रेस लीजा बेन्स का निधन हो गया है। न्यूयॉर्क शहर में एक सड़क हादसे में घायल हो गई थी। एक्ट्रेस को दो पहिया वाहन ने टक्कर मार दी थी। लीजा को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिनों के इलाज के बाद लीजा ने दम तोड़ दिया। इस खबर की पुष्टि उनके प्रतिनिधि ने की।

Bollywood Tadka
उन्होंने कहा, हम लीजा के निधन से दुखी हैं। वह महान भावना, दया और उदारता की महिला थीं और अपने काम के लिए समर्पित थीं, चाहे वह मंच पर हों या कैमरे के सामने और इससे भी ज्यादा। उसकी पत्नी, परिवार और दोस्त। हम उसे अपने जीवन में पाकर धन्य थे।' 

Bollywood Tadka
 रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एक हिट एंड रन मामला था क्योंकि लाल और काले रंग के स्कूटर पर सवार व्यक्ति ने पहले एक लाल बत्ती को उड़ाया और उसके बाद उन्होंने लीजा को भी टक्कर मार दी। मौके पर पुलिस पहुंचती इससे पहले ही वह स्कूटर चालक फरार हो गया। हादसे में लीजा को काफी चोटें आई थीं। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी अभी उनकी गिरफ्त में नहीं आया है। हादसा उस समय हुआ। जब लीजा जूलियार्ड स्कूल जाने के रास्ते में एम्स्टर्डम एवेन्यू पार कर रही थीं। पुलिस ने हिट एंट रन के आरोपी का नाम नहीं बताया है और ना ही मामले में किसी की गिरफ्तारी की है। 

Bollywood Tadka
बता दें लीजा ने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है। जिनमें गॉन गर्ल और टॉम क्रूज के साथ आई फिल्म कॉकटेल से एक्ट्रेस को एक अलग ही पहचान मिली थी। नैशविले, मैडम सेक्रेटरी, मास्टर्स ऑफ सेक्स और NCIS शोज में नजर आई थी। 

Content Writer: Parminder Kaur

gone girlfameactress lisa banespasses awayHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...