main page

गोविंदा का नया म्यूजिक वीडियो ‘हैलो’ रिलीज, जबरदस्त डांस से एक्टर ने जीता लोगों का दिल

Updated 13 January, 2022 05:58:17 PM

मशहूर एक्टर गोविंदा अपने फैंस के लिए एंटरटेनमेंट का डोज लेकर आए हैं। एक्टर का नया म्यूजिक वीडियो हैलो रिलीज हो गया है, जिसमें उनके साथ निशा शर्मा है। गाने का वीडियो एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है, जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। गोविंदा ने सोशल मीडिया पर गाने को पोस्ट करते हुए लिखा, मेरा तीसरा गाना हैलो रिलीज हो गया है।

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर एक्टर गोविंदा अपने फैंस के लिए एंटरटेनमेंट का डोज लेकर आए हैं। एक्टर का नया म्यूजिक वीडियो हैलो रिलीज हो गया है, जिसमें उनके साथ निशा शर्मा है। गाने का वीडियो एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है, जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।

 

गोविंदा ने सोशल मीडिया पर गाने को पोस्ट करते हुए लिखा, “मेरा तीसरा गाना हैलो रिलीज हो गया है। यह मेरे यू ट्यूब चैनल गोविंदा रॉयल्स पर रिलीज हुआ है। लिंक दी गई है। मुझे लगता है आपको पसंद आएगा।”
गाने की शुरुआत में गोविंदा अपने अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस गाने में अपनी आवाज भी दी है।

बता दें, इस गाने को गोविंदा ने रोहित राज सिन्हा के साथ मिलकर बनाया है। वह गाने में पियानो भी प्ले करते नजर आ रहे हैं।
 

Content Writer: suman prajapati

Govindanew musicvideoHelloreleasedBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...