main page

गोविंदा को नहीं भाया 'अंखियों से गोली मारे' का रीमेक, सुनाई खरी-खोटी

Updated 25 November, 2019 12:37:11 PM

बॉलीवुड में पुराने गानों के रीमेक बनाने के अलावा सुपरहिट गानों का रीमिक्स बनाने का चलन भी तेजी पकड़ रहा है। हालांकि जरूरी नहीं कि हर बार रीमिक्स जलवा ही दिखाए। दर्शक गाने के इस रीमेक से खुश नहीं थे और उन्होंने ऑनलाइन नाराजगी भी दिखाई

बॉलीवुड तड़का डेस्क। बॉलीवुड में पुराने गानों के रीमेक बनाने के अलावा सुपरहिट गानों का रीमिक्स बनाने का चलन भी तेजी पकड़ रहा है। हालांकि जरूरी नहीं कि हर बार रीमिक्स जलवा ही दिखाए। दर्शक गाने के इस रीमेक से खुश नहीं थे और उन्होंने ऑनलाइन नाराजगी भी दिखाई, लेकिन सब गोविंदा का रिएक्शन जानना चाहते थे, तो अब एक्टर ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

Bollywood Tadka, Ankhiyon Se Goli Maare Images

हाल ही में रिलीज हुआ कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर स्टारर 'पति पत्नी और वो' का गाना 'अंखियों से गोली मारे' भले ही इंटरनेट पर खूब सुना जा रहा है, लेकिन गाने के रीमेक से गोविंदा खुश नहीं हैं। यह गाना गोविंदा और रवीना टंडन की एक हिट फिल्म 'दूल्हे राजा' का हिट ट्रैक है।

Bollywood Tadka, Ankhiyon Se Goli Maare Images

डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक गोविंदा गाने के नए वर्जन से खुश नहीं हैं। उन्हें लगता है कि कार्तिक, अनन्या और भूमि को इस गाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Bollywood Tadka, Ankhiyon Se Goli Maare Images

फिल्म की स्टारकास्ट गाने पर डांस करते हुए बिल्कुल खोई हुई थी। जैसे कि किसी को कुछ समझ ही नहीं आ रहा है।

Bollywood Tadka, Ankhiyon Se Goli Maare Images

उनका मानना था कि फिल्म की स्टारकास्ट को ना गाने की लय के बारे में कोई आईडिया था, ना वो गाने को महसूस कर पा रहे थे। आपको बता दें गोविंदा और उनके तीखे बयान काफी फेमस हैं।

Bollywood Tadka, , Ankhiyon Se Goli Maare Images
गाने का रीमेक संगीतकार तनिष्क बागची ने किया है और इसे आवाज़ मिका सिंह और तुलसी कुमार ने दी है।

 

इसको फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है। गाने के बारे में बात करते हुए, तुलसी ने कहा: “हम सभी इन गानों को सुनकर बड़े हुए हैं, जो आपको कई चीजों को याद दिलाते हैं। मैं 90 के दशक के संगीत में बड़ी हुई हूं।" इस फिल्म के 6 दिसंबर, 2019 को रिलीज़ होने की उम्मीद है।

Edited By: Akash sikarwar

GovindaAnkhiyon Se Goli MaareKartik AaryanAnanya PandayBhumi PednekarBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsCelebrity NewsEntertainment News

loading...