main page

'गली बाॅय' का गाना 'अपना टाइम आएगा' रिलीज, फैंस का रहा कुछ ऐसा रिएक्शन

Updated 14 January, 2019 02:40:37 PM

बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ''गली बाॅय'' का गाना ''अपना टाइम आएगा''हाल ही में लिलीज किया गया। इस गाने को रणवीर सिंह ने ही गाया है। 2 मिनट के इस गाने में रणवीर स्टेज पर रैप परफॉर्म करते नजर आते हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'गली बाॅय' का गाना 'अपना टाइम आएगा'हाल ही में लिलीज किया गया। इस गाने को रणवीर सिंह ने ही गाया है। 2 मिनट के इस गाने में रणवीर स्टेज पर रैप परफॉर्म करते नजर आते हैं।

Bollywood Tadka

रैप में रणवीर को सुनना बेहद दिलचस्प है। गाने में मशहूर रैपर एमिवे बनताई को भी देखा जा सकता है। इस साॅन्ग में  सिद्धार्थ चतुर्वेदी भी दिख रहे हैं जो रणवीर को मोटिवेट कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

आते ही सोशल साइट पर मचाया धमाल

गाने ने आथे ही सोशल साइट पर धमाल मचा दिया। फैंस इसके दीवाने हो गए हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- रैप हो तो ऐसा। वहीं दूसरे ने लिखा- क्या रणवीर भाई स्टेज फाड़ जाला। एक ने लिखा- बाबा मजा आ गया।  

Bollywood Tadka

 

बता दें कि गली बॉय स्ट्रीट रैपर विवियन फर्नांडिज और नावेद शेख की जिंदगी पर आधारित है। विवियन और नावेद गाने- मेरी गली में के लिए जाने जाते हैं। 

Bollywood Tadka

फिल्म की बात करें तो इसमें आलिया-रणवीर के अलावा कल्कि कोचलीन, कुब्रा सेठ भी हैं। फिल्‍म को फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।

 
 

: Smita Sharma

gully boyfirst songapna time aayegareleasedranveer singh hindi newsBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...