main page

पत्नी देबिना के साथ स्कूटी पर मस्ती करते दिखे गुरमीत, देखें तस्वीरें

Updated 03 September, 2018 03:53:50 PM

एक्टर गुरमीत चौधरी इन दिनों फिल्म ''पलटन'' की प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में गुरमीत की अपनी पत्नी देबिना बनर्जी के साथ कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में दोनों का एलग ही अंदाज देखने को मिला। दोनों मुंबई की सड़को पर स्कूटी चलाते दिखे।

मुंबईः एक्टर गुरमीत चौधरी इन दिनों फिल्म 'पलटन' की प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में गुरमीत की अपनी पत्नी देबिना बनर्जी के साथ कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में दोनों का अलग ही अंदाज देखने को मिला। दोनों मुंबई की सड़को पर स्कूटी चलाते दिखे।

 

Bollywood Tadka

 

तस्वीरों में देबीना ग्रे कलर की स्पेगिटी क साथ ब्लू कलर की स्कर्ट पहने बेहद सुंदर लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लू कलर का जैकेट पहना हुआ है। वहीं गुरमीत ने ब्लू जींस के साथ शर्ट पहनी हुई है, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं।

 

Bollywood Tadka

 

 

तस्वीरों में देबिना स्कूटी चला रही और पिछले बैठे गुरमीत इस सफ़र का मजा ले रहे हैं। इस दौरान दोनों काफी खुश दिखाई दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

Bollywood Tadka

 

फिल्म की बात करें तो इसमें गुरमीत के अलावा की जैकी श्रॉफ, सोनू सूद, ईशा गुप्ता, हर्षवर्धन राणे, अर्जुन रामपाल, रोहित रॉय, सोनल चौहान और मोनिका गिल भी मुख्य भूमिका में हैं। जे.पी. दत्ता निर्देशित 'पलटन' सिक्किम सीमा पर स्थित नाथू ला और चो ला में 1967 में हुए युद्ध पर आधारित है। यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी।

 

Bollywood Tadka

 

 

: Neha

gurmeet choudharydebina bonnerjeespottedjuhu

loading...