फिल्मकार हंसल मेहता और उनके परिवार को रोहित नाम वाले एक अज्ञात कॉलर द्वारा शनिवार को रातभर को कथित तौर पर फोन पर परेशान किया गया। हंसल मेहता एक अज्ञात कॉलर की वजह से इतने परेशान हो गए कि उन्हें इसकी शिकायत मुंबई पुलिस से करनी पड़ी।
11 Jan, 2021 10:01 AMमुंबई: फिल्मकार हंसल मेहता और उनके परिवार को रोहित नाम वाले एक अज्ञात कॉलर द्वारा शनिवार को रातभर को कथित तौर पर फोन पर परेशान किया गया। हंसल मेहता एक अज्ञात कॉलर की वजह से इतने परेशान हो गए कि उन्हें इसकी शिकायत मुंबई पुलिस से करनी पड़ी।
फिल्ममेकर ने रविवार को इस मामले में मुंबई पुलिस से की उन्होंने मुंबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को टैग करते हुए परेशान करने वाले व्यक्ति का फोन नंबर साझा किया। मेहता ने पुलिस से इस व्यक्ति के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की।
हंसल मेहता ने ट्वीट कर लिखा-'प्रिय मुंबई पुलिस यह अज्ञात व्यक्ति, जिसका ट्रूकॉलर पर रोहित नाम से दिखा रहा है, वह कल रात से हमें लगातार परेशान कर रहा है। कृपया इस व्यक्ति को फटकारें और उचित कार्रवाई करें।'
हंसल मेहता के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने फिल्मकार को 'शो ऑफ' नहीं करने और इसके बजाय परेशान करने वाले व्यक्ति को ब्लॉक कर देने के लिए कहा।
पुलिस ने दिया ये जवाब
वहीं इस मामले में पुलिस ने हंसल मेहता को नजदीकी पुलिस स्टेशन में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने को कहा। मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर कहा-आपको अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने की जरूरत है।
वहीं बाद में ये मामला शांत हो गया तोउन्होंने अपना ट्वीट भी हटा दिया। समर्थकों और चाहने वालों को सपोर्ट के लिए उन्होंने धन्यवाद भी दिया। काम की बात करें तो हंसल मेहता के निर्देशन में बनी वेब सीरीज 'स्कैम 1992' और फिल्म 'छलांग' को लोगों ने काफी पसंद किया। इसके अलावा हंसल मेहता 'अलीगढ', 'सिटी लाइट्स', 'सिमरन', 'ओमार्टा', 'द: एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।