main page

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद स्टार्स ने बनाई शिल्पा से दूरी भड़के हंसल मेहता बोले-'अच्छे समय में तो पार्टी करते हैं पर खराब वक्त में...

Updated 31 July, 2021 09:37:22 AM

अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में पति राज कुंद्रा का जेल जाना बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के लिए  किसी सदमे से कम नहीं है। पति के जेल जेल जाने के बाद शिल्पा शेट्टी की जिंदगी पूरी तरह से बदल चुकी है। आलम तो ये हुआ कि बी-टाउन स्टार्स ने भी एक्ट्रेस से दूरी बनानी शुरू कर दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड में अब शिल्पा शेट्टी के दोस्तों की संख्या तेजी से घट रही है। शिल्पा बीते 30 साल से बॉलीवुड का हिस्सा हैं। शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड के लगभग सभी नामी स्टार्स उन्हें जानते हैं। शिल्पा शेट्टी अक्सर इ

मुंबई: अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में पति राज कुंद्रा का जेल जाना बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के लिए  किसी सदमे से कम नहीं है। पति के जेल जेल जाने के बाद शिल्पा शेट्टी की जिंदगी पूरी तरह से बदल चुकी है। आलम तो ये हुआ कि बी-टाउन स्टार्स ने भी एक्ट्रेस से दूरी बनानी शुरू कर दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड में अब शिल्पा शेट्टी के दोस्तों की संख्या तेजी से घट रही है।

Bollywood Tadka

शिल्पा बीते 30 साल से बॉलीवुड का हिस्सा हैं। शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड के लगभग सभी नामी स्टार्स उन्हें जानते हैं। शिल्पा शेट्टी अक्सर इन सितारों के साथ पार्टीज करती नजर आती हैं लेकिन दुख की इस घड़ी में शिल्पा अकेली पड़ गई हैं।

Bollywood Tadka

ऐसे में निर्देशक हंसल मेहता ने शिल्पा शेट्टी का समर्थन किया है और बॉलीवुड स्टार्स  की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। हंसल मेहता ने एक या दो नहीं, लगातार तीन ट्वीट कर शिल्पा के लिए आवाज उठाई। हंसल मेहता ने स्टार्स की चुप्पी पर तंज कसते हुए कहा-अच्छे वक्त में सब पार्टियां करने के लिए होते हैं पर बुरे समय में ये शख्स को अकेला छोड़ देते हैं। देखें हंसल मेहता के ट्वीट...

Bollywood Tadka

हंसल मेहता ने अपने पहले ट्वीट में लिखा-'अगर आप शिल्पा शेट्टी के साथ खड़े नहीं हो सकते हैं तो कम से कम उन्हें अकेला छोड़ दीजिए और कानून को फैसला कर लेने दीजिए। इस मुश्किल वक्त में उन्हें शांति और प्राइवेसी के साथ रहने दें। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो लोग पब्लिक पर्सनालिटीज हैं उन्हें अपना बचाव करने के लिए अकेला छोड़ दिया जाता है और न्याय मिलने से पहले ही उन्हें दोषी घोषित कर दिया जाता है।'

Bollywood Tadka

दूसरे ट्वीट में स्टार्स पर तंज कसते हुए कहा-'यह चुप्पी एक तरह का पैटर्न बन चुका है। अच्छे वक्त में सभी लोग पार्टी करने के लिए होते हैं लेकिन जब वक्त खराब हो तो एक सन्नाटा सा छा जाता है और व्यक्ति को अलग कर दिया जाता है। फिर इससे किसी को भी कोई फर्क नहीं पड़ता कि आखिर में सच क्या है और क्या नहीं।'


Bollywood Tadka

तीसरे ट्वीट में हंसल मेहता ने लिखा-'बदनाम करने का यह एक पैटर्न है। अगर एक फिल्मी व्यक्ति पर आरोप है तो निजता पर हमला, पहले से राय बना लेना, चरित्र हनन, न्यूज को बकवास गॉसिप से भर देना- यह सब एक व्यक्ति की प्रतिष्ठा की कीमत पर होता है।'

Bollywood Tadka

बता दें कि 19 जुलाई को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था।  इस साल फरवरी में इस रैकेटका भंडाफोड़ मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने हुआ था। जब क्राइम ब्रांच को पता चला कि इस केस के तार मशहूर बिजेनसमैन और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से जुड़े हुए हैं तो इसकी जांच की जाने लगी। लगभग 5 महीने बाद  क्राइम ब्रांच को पुख्ता सबूत मिले जिसके आधार पर राज को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल राज कुंद्रा न्यायिक हिरासत में हैं। उनकी जमानत सुनवाई 2 अगस्त को होगी। 


 

Content Writer: Smita Sharma

Hansal MehtaShilpa ShettyRaj KundraAdult Movie CaseBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...