main page

आर्यन ड्रग्स केस: शाहरुख के सपोर्ट में आए हंसल मेहता, बोले-'बच्चे को मुसीबत में देखना मां-बाप के लिए सबसे दुखदायक'

Updated 04 October, 2021 02:23:43 PM

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 2 अक्टूबर को मुंबई में एक क्रूज पर छापेमारी की थी। आरोप है कि क्रूज पर ड्रग्स पार्टी चल रही थी।  इस छापेमारी  के बाद 8 लोगों को हिरासत में लिया गया था। इनमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम भी शामिल है। रविवार को लंबी पूछताछ के बाद आर्यन खान को गिरफ्तार कर लिया गया। आर्यन खान के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा गिरफ्तार किया गया। आर्यन एक दिन के लिए (4 अक्टूबर तक) एनसीबी की कस्टडी में हैं। वहीं आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। आर्यन की गिरफ्तारी के बाद बाॅलीव

मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 2 अक्टूबर को मुंबई में एक क्रूज पर छापेमारी की थी। आरोप है कि क्रूज पर ड्रग्स पार्टी चल रही थी।  इस छापेमारी  के बाद 8 लोगों को हिरासत में लिया गया था। इनमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम भी शामिल है। रविवार को लंबी पूछताछ के बाद आर्यन खान को गिरफ्तार कर लिया गया। आर्यन खान के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा गिरफ्तार किया गया। आर्यन एक दिन के लिए (4 अक्टूबर तक) एनसीबी की कस्टडी में हैं। वहीं आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। आर्यन की गिरफ्तारी के बाद बाॅलीवुड इंडस्ट्री में गुटबाजी शुरु हो गई।

Bollywood Tadka

हर कोई शाहरुख के बेटे आर्यन के सपोर्ट में उतर गया। सुनील शेट्टी, पूजा भट्ट, सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने खुलकर आर्यन खान का बचाव किया। वहीं अब इस लिस्ट में डायरेक्टर हंसल मेहता का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि कानून को अपना काम करने देने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचने वाले लोग 'अपमानजनक और अनुचित' हैं।

 

Bollywood Tadka

हंसल मेहता ने ट्वीट कर लिखा-'एक माता-पिता के लिए बच्चे को मुसीबत में देखना दुखदायक है।  यह दुख तब और बढ़ जाता है जब लोग कानून को अपना काम करने से पहले निर्णय निकालने लगते हैं। यह माता-पिता और पेरेंट्स-बच्चे के रिश्ते के लिए अपमानजनक और अनुचित है। आपके साथ शाहरुख।'

Bollywood Tadka
 

कोर्ट के लिए निकलीं गौरी खान

आर्यन खान की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई होगी। उनके वकील सतीश मानशिंदे कोर्ट में पैरवी करेंगे। वहीं शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान कोर्ट के लिए निकल चुकी हैं।  उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। माना जा रहा एनसीबी उनकी कस्टडी की मांग कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो आर्यन की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

Bollywood Tadka

वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ये कहा गया है कि एनसीबी आर्यन की कस्टडी नहीं मांगेगी, जिसके बाद उनका वकील जमानत याचिका डाल सकते हैं। इतना ही नहीं ये भी कहा गया है कि आर्यन को आज शाम जमानत मिल सकती हैं। खैर अब इस केस में क्या नया मोड़ आएगा ये तो जल्द ही पता चल जाएगा। 

Content Writer: Smita Sharma

Hansal MehtaShahrukh KhanAryan KhanDrug CaseBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...