एक्ट्रेस गीता बसरा और उनके क्रिकेटर पति हरभजन सिंह अक्सर आउटिंग पर जाते हुए स्पॉट होते हैं। दोनों स्टार हाल ही में अपने बिजी शिड्यूल से टाइम निकाल कर डिनर डेट पर पहुंचे।
29 Jan, 2020 10:57 AMबॉलीवुड तड़का डेस्क। एक्ट्रेस गीता बसरा और उनके क्रिकेटर पति हरभजन सिंह अक्सर आउटिंग पर जाते हुए स्पॉट होते हैं। दोनों स्टार हाल ही में अपने बिजी शिड्यूल से टाइम निकाल कर डिनर डेट पर पहुंचे। इस दौरान कपल काफी रोमांटिक अंदाज में दिखा। देखें तस्वीरें-
एक्ट्रेस गीता बसरा ने इस दौरान प्रिंटेड मिनी ड्रेस पहनी हुई थी। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ रखा था।
एक्ट्रेस ने रेड हाई हील की सैंडल पहन रखी थीं। उन्होंने मुस्कुराकर पैपराजी को पोज दिए।
वहीं दूसरी तरफ हरभजन हमेशा की तरह कैप पहने हुए थे। उन्होंने ग्रे टीशर्ट और आर्मी प्रिंट पैंट पहना हुआ था।
उन्होंने अपने लुक के साथ ब्लैक एंड व्हाइट शूज पेयर किए। इस दौरान दोनों बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आए।
दोनों स्टार्स ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था।
हरभजन और गीता काफी लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि दोनों ने इस रिलेशन को छुपाकर रखा। काफी सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 29 अक्टूबर 2015 को ये शादी के बंधन में बंध गए। जुलाई 2016 में दोनों ने एक क्यूट बेटी का वेलकम किया। शादी के बाद से गीता बसरा ने फिल्मों से दूरी बना ली है, लेकिन वह अक्सर इवेंट्स में नजर आती हैं।