main page

दूसरी बार प्रेंग्नेंट हैं एक्ट्रेस गीता बसरा, पति हरभजन सिंह और बेटी संग क्यूट तस्वीरें शेयर कर फैंस को दी Good news

Updated 14 March, 2021 04:14:50 PM

बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस गीता बसरा ने बीते ही दिन अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। सेलिब्रेशन तस्वीरें और वीडियोज उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर की है। अब हाल ही में गीता ने फैंस को एक गुड न्यूज दी है। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की वाइफ जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने जा रही है। ये खुशखबरी एक्ट्रेस ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है। फैंस गीता बसरा की दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकर खुश भी हो रहे हैं और हैरान भी। लेकिन गीता ने हाल ही में फैंस के बीच बेबी बंप फ्लॉन्ट करते

मुंबई. बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस गीता बसरा ने बीते ही दिन अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। सेलिब्रेशन तस्वीरें और वीडियोज उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर की है। अब हाल ही में गीता ने फैंस को एक गुड न्यूज दी है। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की वाइफ जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने जा रही है। ये खुशखबरी एक्ट्रेस ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Bollywood Tadka


फैंस गीता बसरा की दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकर खुश भी हो रहे हैं और हैरान भी। लेकिन गीता ने हाल ही में फैंस के बीच बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए की तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, जल्द ही जुलाई 2021 में। यानि इस साल जुलाई में हरभजन सिंह और गीता दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बनेगे।

Bollywood Tadka

 


तस्वीरों में गीता उनके पति हरभजन और उनकी बेटी एक साथ नजर आ रहे है। इस दौरान तीनों ब्लू कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं।

 

Bollywood Tadka

 

 

तस्वीरों में गीता का बेबी बंप साफ़ दिखाई दे रहा है। इस दौरान कपल और उनकी बेटी बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।

Bollywood Tadka


कपल की बात करें तो गीता ने 29 अक्टूबर 2015 में हरभजन सिंह संग शादी रचाई थी। दोनों की शादी काफी धूमधाम से हुई थी। हालांकि शादी के बाद गीता ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली और अपनी मैरिड लाइफ में बिजी हो गईं। इन दिनों गीता अपनी पर्सनल लाइफ को खूब एंजॉय कर रही हैं।

Content Writer: suman prajapati

harbhajan singhwifegeeta basrasharegood newssecond pregnancyBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...