main page

इस दिन रिलीज होगा 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' का टीजर, हरलीन सेठी ने दी पूरी जानकारी

Updated 12 May, 2021 05:27:58 PM

हरलीन सेठी ने ऑल्ट बालाजी के ''ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3'' के टीजर और लॉन्च की तारीख की घोषित।

नई दिल्ली। हरलीन सेठी, जिन्होंने विक्रांत मैसी के साथ ऑल्ट बालाजी की सबसे लोकप्रिय फ्रैंचाइजी 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' के पहले और दूसरे सीजन में अभिनय किया है, उन्होंने हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी अभिनीत शो के आगामी तीसरे सीजन के टीजर लॉन्च के तारीख की घोषणा कर दी है। 

 

इस दिन रिलीज होगा Broken But Beautiful 3 का टीजर
'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' के पहले दो सीजन में वीर और समीरा (विक्रांत और हरलीन द्वारा चित्रित) की एक टेंडर प्रेम कहानी दिखाई गयी थी। वे सबसे अप्रत्याशित परिस्थितियों में मिलते हैं और जल्द ही एक दूसरे के लिए सपोर्ट सिस्टम बन जाते हैं। और अब सीजन 3 में, नई जोड़ी सिद्धार्थ और सोनिया के साथ, प्रशंसक अगस्त्य और रूमी की कहानी के बारे में अधिक जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे है। 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji)

 

'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' के टीजर लॉन्च की तारीख की घोषणा करते हुए, हरलीन ने शो के प्रशंसकों के लिए एक विशेष वीडियो शूट किया, जिसमें उन्होंने कहा, "प्यार आपको तोड़ सकता है, लेकिन यह आपको ठीक भी कर सकता है। वीर और समीरा की कहानी भी ऐसी थी। है नाहै?

 

आपने उनका हार्टब्रेक देखा है और आपने ही उनको इस सफर में चीयर किया है। वीर और समीरा की कहानी हमेशा हमारे लिए खास रही है और अब यह 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' की अगली जोड़ी रूमी और अगस्त्य उर्फ़ अग्मी की तरफ़ रुख करने का समय आ गया है। आप उन्हें प्यार से इसी नाम से संबोधित करते हैं, है ना? उनकी कहानी भी टूटी हुई है, लेकिन आपको ऐसा लगेगा कि जैसी की यह आपकी कहानी हैं! हम आपके सामने 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' पेश करने के लिए बहुत उत्साहित हैं - यह ऑल्ट बालाजी पर 29 मई, 2021 से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।" 

Content Writer: Chandan

Harleen SethiTeaserSidharth ShuklaSonia RatheeBroken But Beautiful 3

loading...