बाॅलीवुड एक्टर हरमन बावेजा 21 मार्च को मंगेतर साशा रामचंदानी के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। खबरों की मानें तो हरमन बावेजा और साशा रामचंदानी की शादी कोलकाता में हुई। हाल ही में कपल की शादी की तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में दोनों गुरुद्वारे में लावां फेरे लेते दिख रहे हैं। लुक की बात करें त
21 Mar, 2021 03:18 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर हरमन बावेजा 21 मार्च को मंगेतर साशा रामचंदानी के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। खबरों की मानें तो हरमन बावेजा और साशा रामचंदानी की शादी कोलकाता में हुई। हाल ही में कपल की शादी की तस्वीरें सामने आईं हैं।
तस्वीरों में दोनों गुरुद्वारे में लावां फेरे लेते दिख रहे हैं। लुक की बात करें तो हरमन पेस्टल पिंक शेरवानी और व्हाइट टर्बन में काफी जच रहे हैं। इसके साथ ही हरमन ने दुपट्टा कैरी किया है। वहीं हरमन बावेजा की दुल्हनिया लहंगे में नजर आईं।
साशा रामचंदानी ने मांग टीका और नेकलेस से लुक को कंप्लीट किया था। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे को देख मुस्कुराते दिख रहे हैं।
हरमन बावेजा की शादी में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, आमिर अली, आशीष चौधरी समेत कई स्टार्स पहुंचे हैं। 20 मार्च को हरमन बावेजा की हल्दी और संगीत सेरेमनी में सबने खूब धमाल मचाया।
हरमन और साशा ने पिछले साल दिसंबर के महीने में चंडीगढ़ में सगाई की थी। स दौरान उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार भी मौजूद थे। साशा रामचंदानी एक न्यूट्रिशन हेल्थ कोच हैं.।वह एक्ट्रेस सागरिका घाटगे की दोस्त हैं। रामचंदानी वेलनेस कोच हैं, जो इंस्टाग्राम पर 'बेटर बैलेंस्ड सेल्फ' नाम का पेज चलाती हैं।
हरमन ने 2008 में प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'लव स्टोरी 2050' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह 'विक्ट्री', 'व्हाट्स योर राशि' और 'ढिश्कियाऊं' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह आखिरी बार साल 2014 में आई फिल्म ढिश्कियाऊं में नजर आए थे।