main page

'हैरी पॉटर' फेम एक्ट्रेस अफशान आजाद फैंस के साथ शेयर की गुड़ न्यूज, बताया 'मैं मां बनने वाली हूं'

Updated 14 April, 2021 11:33:03 AM

हैरी पॉटर फेम एक्ट्रेस अफशान आजाद ने अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। उनकी प्रेग्नेंसी की न्यूज सुन उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और उनके पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें बधाईयां भी दे रहे हैं। अफशान आजाद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में एक्ट्रेस के साथ उनके पति नबिल काजी भी नजर आ रहे हैं और अफशान के बेबी बंप के साथ प्यार भरा पोज दे रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में

बॉलीवुड तड़का टीम. हैरी पॉटर फेम एक्ट्रेस अफशान आजाद ने अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। उनकी प्रेग्नेंसी की न्यूज सुन उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और उनके पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें बधाईयां भी दे रहे हैं।

Bollywood Tadka


अफशान आजाद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में एक्ट्रेस के साथ उनके पति नबिल काजी भी नजर आ रहे हैं और अफशान के बेबी बंप के साथ प्यार भरा पोज दे रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'सबके लिए एक सीक्रेट का खुलासा कर रही हूं, मैं मां बनने वाली हूं। ये अब तक का सबसे बड़ा गिफ्ट है, बेबी काजी देने के लिए शुक्रिया अल्लाह। हम दोनों के दिल प्यार से भरे हुए हैं और हम थोड़े नर्वस भी हैं। कृपया अपनी दुआओं में हमें याद रखिएगा'।

 


इसके बाद अफशान ने अपनी एक और तस्वीर शेयर कर फैंस को बधाईयों के लिए शुक्रिया भी कहा है।  

 

बता दें अफशान जुलाई के महीने अपने बच्चे को जन्म देंगी। उनकी इन तस्वीरों में पहले बच्चे की मां बनने का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। काम की बात करें तो अफशान आजाद हॉलीवुड की सबसे सुपरहिट फिल्म सीरीज 'हैरी पॉटर में पद्मा पाटिल का रोल निभाया था। उन्होंने साल 2005 से 2011 तक इस फिल्म सीरीज में काम किया था। इसमें उनके किरदार को खूब पसंद किया गया था।


 

Content Writer: suman prajapati

Harry PotterAfshan AzadmotherHollywood NewsHollywoodNews and GossipHollywoodBox Office Masala NewsHollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...