हरियाणवी डांसर और बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकी सपना चौधरी के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। सपना के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी है। सपना चौधरी ने बेटे को जन्म दिया है। मां -बेटा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनके पति वीर साहू ने सोशल मीडिया पर ये गुडन्यूज शेयर की। वैसे सपना चौधरी ने अपनी शादी और प्रेग्नेंसी को अब तक छुपाए रखा।
07 Oct, 2020 08:27 AMमुंबई: हरियाणवी डांसर और बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकी सपना चौधरी के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। सपना के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी है। सपना चौधरी ने बेटे को जन्म दिया है। मां -बेटा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनके पति वीर साहू ने सोशल मीडिया पर ये गुडन्यूज शेयर की। वैसे सपना चौधरी ने अपनी शादी और प्रेग्नेंसी को अब तक छुपाए रखा।
सपना के वीर साहू संग रिलेशन में होने और शादी करने की खबरें तो थीं। लेकिन इसकी कभी पुष्टि नहीं की गई। वहीं अब खबरें हैं कि सपना ने इसी साल जनवरी में वीर साहू के साथ शादी रचाई थी।
वीर के परिवार में किसी की मौत होने की वजह से उनकी शादी को गुप्त रखा गया था. फिलहाल खुद सपना की फैमिली और वीर की फैमिली परिवार में नन्हे मुन्ने के आने से खुश है। सपना को मां बनने पर उनके फैंस बधाईयां दे रहे हैं।
वीर के बारे में बात करें तो वे खुद एक परफ़ॉर्मर है और सपना को उनके काम के लिए सपोर्ट करते हैं। वीर खुद भी एक सिंगर और एक्टर हैं। पिछले चार साल से सपना के साथ उनका रिलेशन था जो अब शादी में बदला।
सपना अपने स्टेज शोज और इंटरनेट के वीडियोज से देशभर में मशहूर हैं। तेरी आंख्या का यो काजल उनका लोकप्रिय डांस गाना है। सपना ही फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्टस' में नजर आईं थीं।