बाॅलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने उस समय सुर्खियां बटोरी जब उनका नाम उनसे 17 साल छोटे स्टाइल एक्टर साहिल खान के साथ जुड़ा था। इतना ही नहीं दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि जैकी को दोनोंं के बीच में आकर मामला सुलझाना पड़ा था। वहीं ब्रेकअप के बाद दोनों ने एक दूसरे पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। जहां आयशा ने साहिल को गे कहा था तो वहीं एक्टर ने आयशा संग उनके ब्रेकअप का कारण था कि वह उनसे महंगे गिफ्ट्स और ट्रिप पर खर्च हुए पैसे मांग रही थीं। इसके बाद आयशा ने आयशा ने साहिल के खिलाफ
15 Sep, 2021 03:57 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने उस समय सुर्खियां बटोरी जब उनका नाम उनसे 17 साल छोटे स्टाइल एक्टर साहिल खान के साथ जुड़ा था। इतना ही नहीं दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि जैकी को दोनोंं के बीच में आकर मामला सुलझाना पड़ा था। वहीं ब्रेकअप के बाद दोनों ने एक दूसरे पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। जहां आयशा ने साहिल को गे कहा था तो वहीं एक्टर ने आयशा संग उनके ब्रेकअप का कारण था कि वह उनसे महंगे गिफ्ट्स और ट्रिप पर खर्च हुए पैसे मांग रही थीं। इसके बाद आयशा ने आयशा ने साहिल के खिलाफ 2015 में दो केस दर्ज करवाए थे।
वहीं अब लंबे समय के बाद हाई कोर्ट ने इस केस पर एक्शन लिया है। मुंबई हाई कोर्ट ने बुधवार को साहिल खान के खिलाफ आयशा श्रॉफ के द्वारा किए गए केस को खारिज कर दिया।।
इस मामले में न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एन जे जमादार की पीठ ने बांद्रा पुलिस द्वारा दर्ज किए गए इन केस को खारिज किया। दरअसल, साहिल खान और आयशा श्रॉफ के वकील ने बुधवार को अदालत को बताया कि दोनों के बीच अब आपसी समझौता हो गया है।
आयशा श्रॉफ ने एचसी को बताया कि उन्होंने अपनी शिकायत में साहिल खान द्वारा 4 करोड़ रुपए से अधिक की बकाया राशि का भुगतान न करने का मुद्दा भी उठाया था, लेकिन उन्होंने अब दोनों केसों में किए गए दावों को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया हालांकि साहिल पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया और कहा गया कि यह पैसा महाराष्ट्र बाल कल्याण समिति को राज्य की देखरेख में बच्चों के कल्याण के लिए जाएगा।
जानिए मामला
बता दें कि आयशा ने साहिल पर धोखाधड़ी का आरोप सालों पहले लगाया था.।दरअसल, लंबे वक्त से दोस्त होने के चलते दोनों ने साल 2009 में एक साइबर सिक्युरिटी कंपनी और एक प्रोडक्शन हाउस की शुरूआत की थी लेकिन कुछ कारणों की वजह कंपनी ज्यादा समय तक चल नहीं पाई और इसे बंद करना पड़ा। इसके बाद आयशा ने साहिल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने एक्टर से कंपनी में लगाए हुए पैसे वापस देने को कहा लेकिन उन्होंने(साहिल) ने मना कर दिया जिसके चलते आयशा ने उन पर 8 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।