गणेश चतुर्थी का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा हैं। इसे लेकर लोगों की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही हैं। हर कोई इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हैं। स्टार्स भी इसमें पीछ नही हैं। स्टार्स भी गणेश चतुर्थी की तैयारी में लगे हुए हैं। कोई हाथ से मूर्ति बना रहा तो कोई डांस परफॉर्मेंस की तैयार कर रहा हैं।
20 Aug, 2020 05:59 PMमुंबई. गणेश चतुर्थी का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा हैं। इसे लेकर लोगों की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही हैं। हर कोई इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हैं। स्टार्स भी इसमें पीछ नही हैं। स्टार्स भी गणेश चतुर्थी की तैयारी में लगे हुए हैं। कोई हाथ से मूर्ति बना रहा तो कोई डांस परफॉर्मेंस की तैयार कर रहा हैं।
हाल ही में स्टार प्लस चैनल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैं। इस वीडियो में हेमा मालिनी और ईशा देओल स्टारप्लस के गणेशोत्सव कार्यक्रम में भरतनाट्यम परफॉर्म करते हुए नजर आएंगी। इस बार गणेशोत्सव में एक्ट्रेस हेमा मालिनी अपनी बेटी ईशा देओल के साथ भरतनाट्यम की जबरदस्त जुगलबंदी दर्शकों के लिए लेकर आ रही हैं। मां-बेटी की ये जोड़ी एक साथ डांस करते हुए दर्शकों को नजर आने वाली है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं।
बता दें स्टारप्लस के इस गणेश उत्सव में हेमा मालिनी के अलावा, सोनू सूद, शिल्पा शेट्ट, दिव्यांका त्रिपाठी जैसे कई कलाकार शामिल होने वाले हैं। इतना ही नहीं इस गणेशोत्सव में टीवी के प्रसिद्ध राम और सीता यानी एक्टर अरुण गोविल और एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया भी एक साथ परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे।
टीवी के इस गणेश चतुर्थी के सेलीब्रेशन में सुशांत सिंह राजपूत को भी एक स्पेशल श्रद्धांजलि दी जाएगी।