main page

एक्टर चेतन कुमार को मिली बेल, हिजाब मामले सुनवाई कर रहे न्यायाधीश के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Updated 26 February, 2022 12:24:42 PM

इस समय देश में हिजाब विवाद का मुद्दा गर्माया हुआ है जिस पर आए दिन कोई ना कोई बयानबाजी होती रहती हैं। वहीं बीते दिनों इस मामले में मशहूर कन्नड़ एक्टर और कार्यकर्ता चेतन कुमार को गिरफ्तार किया गया था। चेतन पर आरोप था कि उन्होंने कर्नाटक में हिजाब मामले की सुनवाई कर रहे एक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट किए थे।

मुंबई: इस समय देश में हिजाब विवाद का मुद्दा गर्माया हुआ है जिस पर आए दिन कोई ना कोई बयानबाजी होती रहती हैं। वहीं बीते दिनों इस मामले में मशहूर कन्नड़ एक्टर और कार्यकर्ता चेतन कुमार को गिरफ्तार किया गया था। चेतन पर आरोप था कि उन्होंने कर्नाटक में हिजाब मामले की सुनवाई कर रहे एक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट किए थे। 

Bollywood Tadka

वहीं अब इस मामले में चेतन कुमार को अब बेल मिल गई है हालांकि वीकेंड के चलते कोर्ट बंद था जिस वजह से उन्हें सोमवार को बेल दी जाएगी।इस खबर की जानकारी खुद चेतन कुमार की पत्नी मेघा ने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर दी।

Bollywood Tadka

चेतन कुमार की पत्नी ने पोस्ट पर फैंस को जानदारी देते हुए कहा-'23 फरवरी को हमारी जमानत पर सुनवाई हुई थी जिसके लिए आदेश आज (25 फरवरी) के लिए सुरक्षित रखा गया था। हम खुश हैं आप सभी के साथ इस खबर को साझा करते हुए कि चेतन को बेल दे दी गई है। उन्हें 25 तारीख को 5.40 मिनट पर बेल दी जाएगी हालांकि टेक्निकल फॉर्मेलिटीज के चलते बेल अभी इशू नहीं होगी. क्योंकि वीकेंड्स में कोर्ट बंद रहते हैं ऐसे में बचा हुआ प्रोसिजर सोमवार को होगा। ऐसे में चेतन तब तक कस्टिडी में ही रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट द्वारा कहा गया है कि एक दिन के लिए भी स्वतंत्रता से वंचित रखना यह बहुत ज्यादा होता है। हमें उम्मीद है कि उनकी रिहाई में और देरी नहीं होगी। आपके निरंतर समर्थन के लिए सभी का धन्यवाद।'

Bollywood Tadka

बता दें कि मंगलवार को बेंगलुरु पुलिस ने कन्नड़ फिल्म एक्टर चेतन कुमार को मामले में गिरफ्तार किया था। चेतन कुमार ने अपने पुराने ट्वीट को रीट्वीट किया, जिसमें न्यायाधीश ने दुष्कर्म के एक मामले के बारे में बताया था। ट्वीट में लिखा था- 'इस हफ्ते केए (कर्नाटक) उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति कृष्णा दीक्षित ने दुष्कर्म के आरोपी राकेश बी को गिरफ्तारी से पहले जमानत दी (दी गई) यह दावा करते हुए कि 'दुष्कर्म के बाद सोना भारतीय महिला के लिए अशोभनीय है, अपराध के बाद महिलाएं ऐसा नहीं करतीं। 'अशोभनीय'

Content Writer: Smita Sharma

hijab rowkarnataka actorchetan kumarbailBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...