main page

घरेलू फ्लाइट्स शुरू होते ही मुंबई से अपने घर दिल्ली पहुंचे हिमांश कोहली, मास्क लगाए की तस्वीरें वायरल

Updated 27 May, 2020 09:45:25 AM

कोरोना वायरल से कारण हुए लाॅकडाउन के कारण काफी संख्या में लोग अपने घर से दूर फंस गए। दरअसल, लॉकडाउन के दौरान सड़क, रेल और हवाई यातायात को रोक दिया गया। सब कुछ बंद हो जाने से लोगों के पास काम नहीं रहा लेकिन यातायात बंद होने से घर भी नहीं सकते हैं।इसी बीच बॉलीवुड एक्टर हिमांश कोहली भी सोमवार को मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी।

मुंबई: कोरोना वायरल से कारण हुए लाॅकडाउन के कारण काफी संख्या में लोग अपने घर से दूर फंस गए। दरअसल, लॉकडाउन के दौरान सड़क, रेल और हवाई यातायात को रोक दिया गया। सब कुछ बंद हो जाने से लोगों के पास काम नहीं रहा लेकिन यातायात बंद होने से घर भी नहीं सकते हैं।इसी बीच बॉलीवुड एक्टर हिमांश कोहली भी सोमवार को मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी।

Bollywood Tadka

बता दें कि दिल्ली में हिमांश का परिवार रहता है। अब वो अपने परिवार के पास गए हैं। सामने आई तस्वीरों में हिमांश ट्रैक सूट पहने कूल दिख रहे हैं। इसमें वह चेहरे पर मास्क पहने नजर आ रहे हैं।

Bollywood Tadka

बता दें कि मुंबई-दिल्ली फ्लाइट्स के लिए अपने लिए दो टिकिट बुक किए थे। वह अकेले यात्रा कर रहे थे लेकिन सुरक्षा के लिए उन्होंने खुद के लिए दो सीट बुक की थी। हिमांश ने इस बारे में कहा- 'जबसे लॉकडाउन शुरू हुआ है तभी से घर जाना चाहता था। मैं बाय रोड़ जाना चाहता था, लेकिन मुझे हाईवे के सिचुएशन्स के बारे में पता नहीं था। इसके बाद जब मैंने सुना की 25 मई से फ्लाइट्स शुरू हो रही है तो मैंने जल्दी से टिकेट बुक कर ली थी।'

Bollywood Tadka

हिमांश ने आगे कहा- 'यह ट्रैवल एक्सपीरियंस काफी अलग था। हमें सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करने को कहा गया था। हमारा टेंप्रेचर चेक किया गया था। उन्होंने आरोग्य सेतु एप पर हमारा 'सेफ सर्टिफिकेट' भी चेक किया गया। एयरपोर्ट खाली थी। लोगों ने मास्क पहने हुए थे और सभी के पास सैनिटाइजर था।

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो हिमांश फिल्म यारियां में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह कई साॅन्ग में भी काम कर चुके हैं। हिमांश नेहा कक्कड़ संग ब्रेकअप की खबरों को लेकर भी काफी सुर्खियां बटौर चुके हैं। 
 

: Smita Sharma

Himansh Kohlifliesmumbaidelhidomestic flightscoronaviruslockdownBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...