बाॅलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत किसान आंदोनल को लेकर कोई ना कोई ट्वीट करती रहती हैं। उनके बयानों ने विवादों को जन्म देना शुरू कर दिया है। हाल ही में उन्होंने प सिंगर रिहाना पर निशाना साधते हुए प्रदर्शन कर रहे लोगों को आंतकवादी बता दिया था।अब बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और सिंगर हिमांशी खुराना ने कंगना को मुंहतोड़ जवाब दिया है। एक्ट्रेस का बिना नाम लिए हिमांशी ने एक पोस्ट के जरिए कंगना पर तंज कसा है।
05 Feb, 2021 12:47 PM
मुंबई: बाॅलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत किसान आंदोनल को लेकर कोई ना कोई ट्वीट करती रहती हैं। उनके बयानों ने विवादों को जन्म देना शुरू कर दिया है। हाल ही में उन्होंने प सिंगर रिहाना पर निशाना साधते हुए प्रदर्शन कर रहे लोगों को आंतकवादी बता दिया था।
अब 'बिग बॉस' 13 की एक्स कंटेस्टेंट और सिंगर हिमांशी खुराना ने कंगना को मुंहतोड़ जवाब दिया है। एक्ट्रेस का बिना नाम लिए हिमांशी ने एक पोस्ट के जरिए कंगना पर तंज कसा है।
हिमांशी ने लिखा-'मान भी जाए कि बाहर के लोग हस्तक्षेप ना करें लेकिन ये कुछ सेलेब्स भी देश को बांटने का काम कर रहे हैं पर जो आंतकवादी बताकर बांट रहे हैं, वो क्यों नहीं दिखता। हमें आतंकवादी बताकर ये तो इंडियन सिक्योरिटी का भी मजाक बना रहे हैं कि इतने आतंकवादी कैसे मौजूद है।'
इसके अलावा हिमांशी ने एक और पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा-'ये जो बार-बार पंजाबियों को आतंकवादी-आतंकवादी बोल रहे हैं इसकी गूंज कहां तक जाएगी कभी सोचा है? पूरी दुनिया हमें एक नजर से देखेगी। हमारी नई पीढ़ी को क्या प्रॉब्लम फेस करनी पड़ेगी, ये क्यूं नहीं सोचते? अपने मतलब के लिए एक कम्युनिटी पर क्वेश्न मार्क लगा दो? क्यों? इंडिया हमारा भी है और हमेशा खड़े रहे हैं, पर डिवाइड तो पहले आप लोगों ने स्टार्ट किया। चलो मान लो पूरे इंडिया में से एक स्टेट बिल को लेकर राजी नहीं है तो क्या हम ना बोलें?'
बता दें कि हिमांशी पहले दिन से ही किसान आंदोलन और किसानों के समर्थन में खड़ी रही हैं। इससे पहले भी जब कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी राय रखी थी, तब भी हिमांशी खुराना उन पर निशाना साधा था।