main page

दूसरी शादी कराने के बाद भी पहली पत्नी के साथ एक ही बिल्डिंग में रहते है हिमेश रेशमिया

Updated 24 July, 2018 10:44:42 AM

बॉलीवुड सिंगर औऱ एक्टर हिमेश रेशमिया आज अपना 45वां बर्थडे सैलिब्रेट कर रहे है। हिमेश का जन्म 23 जुलाई 1973 को हुआ। उन्हें बॉलीवुड में एक म्यूजिक डायरेक्टर, सिंगर और एक्टर के रूप में जाना जाता है। हाल ही में उन्होंने नए सिरे से अपने जीवन की शुरुआत की है। दरअसल, उन्होंने इसी साल सोनिया कपूर के साथ दूस

मुंबई: बॉलीवुड सिंगर औऱ एक्टर हिमेश रेशमिया आज अपना 45वां बर्थडे सैलिब्रेट कर रहे है। हिमेश का जन्म 23 जुलाई 1973 को हुआ। उन्हें बॉलीवुड में एक म्यूजिक डायरेक्टर, सिंगर और एक्टर के रूप में जाना जाता है।

 

Bollywood Tadka

 

हाल ही में उन्होंने नए सिरे से अपने जीवन की शुरुआत की है। दरअसल, उन्होंने इसी साल सोनिया कपूर के साथ दूसरी शादी रचाई है। इससे पहले उन्होंने 22 साल पहले कोमल से शादी की थी। तब कोमल की उम्र 21 साल थी। कोमल, हिमेश के साथ लाइमलाइट में कभी कभार ही नजर आया करती थीं। दोनों को इस शादी से एक बेटा भी है।

 

Bollywood Tadka

 

22 साल तक इस रिश्ते को चलाने के बाद दोनों ने 2016 में तलाक की अर्जी दी और तालमेल की कमी को इसकी वजह बताया। तब दोनों ने यह कहा था कि दोनों आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दे रहे हैं। साल 2017 में दोनों ने एक दूसरे को तलाक दे दिया।

 

Bollywood Tadka


सूत्रों की मानें तो हिमेश-सोनिया और कोमल एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, कोमल लोखंडवाला की एक बिल्डिंग के 36वें फ्लोर पर रहती हैं।उसी बिल्डिंग के 35वें फ्लोर पर हिमेश और सोनिया रहते हैं। कोमल, हिमेश के माता-पिता के साथ रहती हैं।

 

Bollywood Tadka

 

खबरें हैं कि शादी के बाद सोनिया अपने फिल्मी करियर को अलविदा कह देंगी और अपने परिवार पर ध्यान देंगी। वहीं हिमेश रेशमिया जल्द ही अपनी अगली 2 फिल्मों का ऐलान कर सकते हैं।

:

himesh reshammiyabirthday special

loading...