टीवी एक्ट्रेस हिना खान अक्सर सुर्खियों में रहती है। हिना टीवी इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस में से एक है जो, बॉलीवुड की हसीनाओं को भी मात देती है। हाल ही में हिना को टाइम्स की तरफ से मोस्ट डिजायरेबल वूमेन 2019 के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
13 May, 2019 03:36 PMमुंबई: टीवी एक्ट्रेस हिना खान अक्सर सुर्खियों में रहती है। हिना टीवी इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस में से एक है जो, बॉलीवुड की हसीनाओं को भी मात देती है। हाल ही में हिना को टाइम्स की तरफ से मोस्ट डिजायरेबल वूमेन 2019 के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। टाइम्स की तरफ से जारी मोस्ट डिजायरेबल वुमेन 2019 की लिस्ट में जेनिफर विंगेट दूसरे और एरिका फर्नांडिस तीसरे स्थान पर हैं।
बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए हिना ने बताया कि बहुत अच्छा लगता है जब आप किसी सम्मान से नवाजे जाए। मुझे अच्छे काम के तौर पर ही आंका जा रहा है। मोस्ट डिजायरेबल होना एक इमोशन है जो एक एक्टर के तौर पर होता है। काम की वजह से मैं यहा हूं, मैं इस टाइटल को बरकरार रखने के लिए और बेहतर काम करते रहना चाहती हूं।
बता दें कि हिना बहुत जल्द कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने वाली हैं। ऐसे में हिना के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में उन्हें प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर खान मोस्ट डिजायरेबल लगती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि दोनों ही एक्ट्रेस उन्हें इंस्पायर करती हैं।