टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। गोवा में दोनों हॉलिडे एंजॉय करने गए हैं। इस दौरान हिना स्पॉर्टी केजुअल लुक में नजर आईं। उन्होंने ग्रीन कलर की टी-शर्ट के साथ मिनी स्कर्ट पहनी थी जिसमें वह बहुत क्यूट लग रही हैं।
24 Jun, 2018 04:21 PMमुंबई: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। गोवा में दोनों हॉलिडे एंजॉय करने गए हैं। इस दौरान हिना स्पॉर्टी केजुअल लुक में नजर आईं।
उन्होंने ग्रीन कलर की टी-शर्ट के साथ मिनी स्कर्ट पहनी थी जिसमें वह बहुत क्यूट लग रही हैं। वहीं रॉकी भी लूज पैंट्स में कंफर्ट लुक में नजर आ रहे हैं।
एयरपोर्ट पर दोनों ने क्यूट अंदाज के साथ पोज दिए। हिना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में भी अपनी गोवा डायरीज की तस्वीरें शेयर की हैं।
हिना खान इनदिनों टीवी इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं। पिछले दिनों वे एक शॉर्ट फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं।
हिना चाहे टीवी या फिल्मों में कम लेकिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आ रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
उनके लुक और ड्रेसिंग सेंस को लोग काफी पसंद करते हैं।