एक्ट्रेस हिना खान के फैंस के लिए हाल ही में एक दुखद खबर सामने आई है। एक्ट्रेस के पिता का निधन हो गया है। पिता के निधन से हिना खान को बड़ा झटका लगा है। हालांकि अब तक ये नहीं पता चल पाया है कि हिना के पिता का निधन किस वजह से हुआ है, लेकिन पिता को खोने से एक्ट्रेस पूरी तरह टूट गई हैं। हिना अपने पिता के बेहद करीब थीं और अक्सर वह उनके साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती थी।
20 Apr, 2021 06:03 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस हिना खान के फैंस के लिए हाल ही में एक दुखद खबर सामने आई है। एक्ट्रेस के पिता का निधन हो गया है। पिता के निधन से हिना खान को बड़ा झटका लगा है।
हिना खान के पिता का निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ है। उनका निधन मुंबई स्थित घर में हुआ है। हालांकि, इस बारे में अभी कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
हिना अपने पिता को खोने से एक्ट्रेस पूरी तरह टूट गई हैं। वह अपने पापा के बेहद करीब थीं और अक्सर वह उनके साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती थी।