एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों इजिप्ट में क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रही हैं। दरअसल, हिना अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल का बर्थडे और वेलेंटाइन सेलिब्रेट करने वहां पहुंची थीं, जहां दोनों ने दोनों ने जमकर पार्टी की और अब ये दोनों वहां खूब मस्ती कर रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने वहां से अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
17 Feb, 2022 03:47 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों इजिप्ट में क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रही हैं। दरअसल, हिना अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल का बर्थडे और वेलेंटाइन सेलिब्रेट करने वहां पहुंची थीं, जहां दोनों ने दोनों ने जमकर पार्टी की और अब ये दोनों वहां खूब मस्ती कर रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने वहां से अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हिना खान पिरामिडों के बीच ऊंट के साथ मस्ती भरे पोज दे रही हैं।
कभी वो ऊंट के साथ पाउट बनाकर तो कभी उसकी सवारी करते हुए तस्वीरें क्लिक करवा रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस की खूबसूरती भी देखते ही बन रही है।
लुक की बात करें तो हिना खान इस दौरान रेड टॉप के साथ ब्राउन प्रिंटेड पैंट में बेहद स्टनिंग लग रही हैं।
ओपन हेयर्स के साथ चेहरे पर काला चश्मा उन्हें खूब जच रहा है। खूबसूरत लोकेशन के बीच एक्ट्रेस की खूबसूरत तस्वीरें देखने वालों का तो आज का दिन ही बन जाएगा।
फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट पर हिना खान को पिछली बार शाहीर शेख के साथ 'मोहब्बत है' और अंगद बेदी के साथ 'मैं भी बर्बाद हूं' म्यूजिक वीडियो में देखा गया था। गानों को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।