बाॅलीवुड में मिस्टर परफेक्शिनिस्ट के नाम से फेमस एक्टर आमिर खान ने पत्नी किरण राव से अलग हो गए हैं। उन्होंने शादी के 15 साल बाद अलग होने का फैसला लिया। दोनों के तलाक लेने के स्टेटमेंट ने सभी को हिला दिया है। फैंस ही नहीं बल्कि स्टार्स भी इस खबर को सुन हैरान हैं। हर कोई इस पर अपना रिएक्शन दे रहा है। इस लिस्ट में एक्ट्रेस हिना खान का नाम भी शामिल है। कई दिल टूटने वाले इमोजी को लिखते हुए उन्होंने लिखा-''सबसे अच्छा बनने के लिए सबसे बुरे को कैसे संभालना है ये सीखना चाहिए। आप दोनों को शुभकामनाएं।''
04 Jul, 2021 10:58 AMमुंबई: बाॅलीवुड में मिस्टर परफेक्शिनिस्ट के नाम से फेमस एक्टर आमिर खान ने पत्नी किरण राव से अलग हो गए हैं। उन्होंने शादी के 15 साल बाद अलग होने का फैसला लिया।
दोनों के तलाक लेने के स्टेटमेंट ने सभी को हिला दिया है। फैंस ही नहीं बल्कि स्टार्स भी इस खबर को सुन हैरान हैं। हर कोई इस पर अपना रिएक्शन दे रहा है। इस लिस्ट में एक्ट्रेस हिना खान का नाम भी शामिल है। हिना ने पैपराजी विरल भयानी के पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए नोट लिखा।
कई दिल टूटने वाले इमोजी को लिखते हुए उन्होंने लिखा-'सबसे अच्छा बनने के लिए सबसे बुरे को कैसे संभालना है ये सीखना चाहिए। आप दोनों को शुभकामनाएं।'
हिना ने एक पोस्ट में लिखा-'एक मासूम बच्चे के कंधे अपने माता-पिता के गलत निर्णय और विकल्पों का भार उठाने के लिए नहीं बने थे। बच्चों की खातिर आभारी रहें। कृपया अभी या आगे।'
बता दें कि आमिर और किरण ने एक ज्वॉइंट स्टेटमेंट जारी करते हुए अपने तलाक की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा-'हम दोनों ने आपसी सहमति से अलग-अलग रहने का फैसला कुछ समय पहले किया था और अब हम दोनों इस बात को महसूस करते हैं और सोचते हैं कि इसे फॉर्मालाइज कर लेना चाहिए।
अलग रहकर अपनी जिंदगी शेयर करने में हम दोनों ही भलाई देखते हैं, जिस तरह एक एक्स्टेंडिड फैमिली देखती है।हम दोनों ही आजाद के माता-पिता रहेंगे। हम उनकी परवरिश एक साथ मिलकर करेंगे। फिल्मों में भी हम साथ में कोलैबोरेट करके काम करेंगे, पानी फाउंडेशन और बाकी के प्रोजेक्ट्स को भी साथ ही हैंडल करेंगे।'